फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Controversy over sending employment on Chandrayaan-4 looms large across the state, assurance given, but two hundred yards plot not found

Hisar News: रोजगार पर चंद्रयान-4 पर भेजने का विवाद प्रदेश भर में छाया, आश्वासन दिया, लेकिन दो सौ गज का प्लाट नहीं मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Controversy over sending employment on Chandrayaan-4 looms large across the state, assurance given, but two hundred yards plot not found
हांसी। इस वर्ष मुख्यमंत्री की हांसी के गांव थुराना में जनसंवाद कार्यक्रम में भाटोल की महिला सुमन के रोजगार मांगने पर चंद्रयान-4 पर भेजने की बात कह की गई टिप्पणी प्रदेशभर में चर्चा में रही। इस टिप्पणी पर विपक्ष ने भी मुख्यमंत्री को घेर लिया। प्रदेश में हो हल्ला मचा रहा। मामले ने तूल पकड़ा तो विधायक विनोद भयाना भाटोल में पहुंचे और सुमन की बात मुख्यमंत्री से कराई। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान महिला सुमन से कुछ वादे किए गए। जो की चार महीने के बाद भी पूरे नहीं हुए हैं। दावा है कि तब उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उन्हें दो सौ गज का प्लॉट महिलाओं के रोजगार के लिए दिया जाएगा। जिसमें वह फैक्टरी लगा सके या फिर वहां पर बैठकर कोई रोजगार कर सके, लेकिन महिला सुमन का कहना है कि उन्हें आज तक प्लॉट नहीं मिला। प्लॉट आंबेडकर भवन के पास दिया जाना है, लेकिन उसकी पैमाइश नहीं कराई गई है। इसको लेकर उन्होंने विधायक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे कभी बात नहीं हुई। इसके अलावा मेट व मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी व उनको पक्का करना, एक नौकरी देने की बात कही गई थी। यह नौकरी उनके बड़े बेटे को दी जानी थी, लेकिन अभी तक नौकरी नहीं लगवाई गई। किसी भी मांग पर अभी तक काम नहीं हुई थी। जिस पर अब उन्होंने फिर से चंडीगढ़ जाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


किसान व मजदूर यूनियन से जुड़ी है सुमन
अन्नदाता किसान यूनियन व मनरेगा मेट मजदूर समिति की प्रदेशाध्यक्ष है। सुमन का कहना है कि वह मजदूर व किसान संगठन दोनों से जुड़ी हुई है। इसके अलावा कई महिला संगठनों से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा था चंद्रयान चार में भेजेंगे
गांव थुराना में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम था। इस दौरान भाटोल जाटान की सुमन वहां खड़ी हुई और माइक पर रोजगार के लिए फैक्टरी की मांग की थी। सुमन ने मुख्यमंत्री को कहा कि माननीय मुख्यमंत्री साहब, मेरी तो यही मांग है कि यहां एक फैक्टरी लगाने का कष्ट करें ताकि हमारी बेरोजगार महिलाएं काम कर सकें। हमें रोजगार मिल जाए। इसके जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा-अगली बार चांद के ऊपर चंद्रयान-4 जाएगा, तुमको उसमें भेजेंगे। सीएम की इस बात पर वहां सबकी हंसी छूट गई थी। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने बयान को लेकर सफाई भी दी थी। महिला को मुख्यमंत्री ने फोन पर कहा है कि मैंने यह बात किसी दुर्भावना से पीड़ित होकर नहीं कही थी। मैं बहन-बेटियों की कद्र करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed