{"_id":"67fd5dedf156b9b6150e0d8c","slug":"contractor-dies-under-suspicious-circumstances-hisar-news-c-21-hsr1005-605735-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ठेकेदार की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ठेकेदार की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। हिसार-हांसी रेल मार्ग पर सातरोड के निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास टेंपू (45) नामक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। रेलवे थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार टेंपू उत्तर प्रदेश के गोकुलपुर का रहने वाला था और वह अब परिवार के साथ यहां सातरोड में रहता था। वह सेक्टर 27-28 की एक फैक्टरी को मजदूर उपलब्ध करवाता था। उसके साथियों ने बताया कि टेंपू रात को फैक्टरी में था। वह सोमवार सुबह करीब 9 बजे यह कहकर फैक्टरी से निकला कि घर जाकर नहाता हूं। उसके बाद दोपहर बाद करीब 2 बजे उसका शव सातरोड के निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक के साथ पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसका शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। चिकित्सकों की टीम मंगलवार को मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करेगी। रेलवे थाना पुलिस सच्चाई जानने के लिए छानबीन कर रही है।
सातरोड में युवक पर डंडों से किया हमला
हिसार। गांव सातरोड खास में दो लोगों ने डंडों से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में उपचाराधीन अमित ने बताया कि वह रविवार रात घर जा रहा था। रास्ते में दो युवक शराब पी रहे थे। जब वह उनके पास पहुंचा तो वे नशे में झगड़ा करने लगे। उसने विरोध किया तो उन्होंने डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग बाहर आए तो हमला करने वाले जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। ब्यूरो