फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Contractor dies in tractor-trolley collision, family members accused of crushing enmity, case registered

Hisar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ठेकेदार की मौत, परिजनों का रंजिशन कुचलने का आरोप, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Contractor dies in tractor-trolley collision, family members accused of crushing enmity, case registered
हिसार। उकलाना थाना क्षेत्र के गांव चमारखेड़ा निवासी ठेकेदार हनुमान सिंह (53) की शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर रंजिशन कुचलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हनुमान सिंह के बेटे आशीष की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता हनुमान सिंह बिठमड़ा गांव की एक इंजीनियरिंग कंपनी के निर्माण कार्य में लगे थे, शुक्रवार को वह कार से कंपनी के प्लांट पर गए थे। आरोप है कि माल वापसी के मामले पर हनुमान सिंह और ट्रैक्टर चालक की कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद हनुमान अपनी कार के पास खड़े थे। इसी दौरान उक्त चालक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वह घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें टोहाना स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में इलाज की सलाह दी, लेकिन परिजन उन्हें मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां शनिवार रात उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और रविवार तड़के उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हनुमान सिंह के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed