फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Continuous checking and patrolling at 51 hot spots and 35 hot routes

Hisar News: 51 हॉट स्पॉट और 35 हॉट रूट पर लगातार चेकिंग व गश्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Continuous checking and patrolling at 51 hot spots and 35 hot routes
हिसार। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और निर्भीक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम का विशेष निगरानी अभियान बुधवार को भी जारी है। अभियान के तहत जिले में 51 हॉट स्पॉट और 35 हॉट रूट चिह्नित किए गए हैं, जहां दुर्गा शक्ति टीम की विशेष तैनाती कर नियमित रूप से गश्त और निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि दुर्गा शक्ति टीम की ओर से स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों, पार्कों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। इस दौरान वर्दीधारी और सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


अभियान के दौरान महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणियां, पीछा करने (स्टॉकिंग) और भय उत्पन्न करने वाले तत्वों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान न केवल संदिग्ध पुरुषों बल्कि संदिग्ध महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है। जिन महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, उन्हें आवश्यक पूछताछ के बाद संबंधित थाना प्रबंधक के हवाले किया गया, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीम की ओर से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जागरूकता भी प्रदान की जा रही है तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed