फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Contaminated and smelly water coming into houses in Surya Nagar, Camry Road and Satroad Kalan

Hisar News: सूर्य नगर, कैमरी रोड व सातरोड कलां में घरों में आ रहा दूषित और बदबूदार पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Contaminated and smelly water coming into houses in Surya Nagar, Camry Road and Satroad Kalan
हिसार। शहर व आसपास के गांवों के लोग पेयजल किल्लत तो कहीं दूषित पेयजल आपूर्ति से परेशान हैं। पेयजल समस्या को लेकर सातरोड कलां के ग्रामीण मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से समाधान की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सूर्य नगर में दूषित पेयजल आपूर्ति लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। यही नहीं इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शिकायत की है। इसके अलावा कैमरी रोड पर लोग घरों में दूषित पानी आने से परेशान हैं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंचे मंजीत सिंह, अवतार सिंह, राजकुमार, अजय कुमार, रण विजय, बलवान, राममेहर सिंह पान्नू, जगदीश आदि ने बताया कि वह सातरोड कलां की विजय विहार कॉलोनी (मस्त नाथ कॉलोनी) के निवासी हैं। उनकी कॉलोनी में सातरोड कलां जलघर से पेयजल आपूर्ति होती है। ये पेयजल लाइन बहुत पुरानी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्लास्टिक की है जो प्रेशर नहीं ले रही है। पूरे गांव में नई पेयजल बिछ चुकी है, लेकिन लाडवा बाईपास से लेकर रेलवे क्रॉसिंग तक अभी भी प्लास्टिक की पुरानी पाइप लाइन बिछी हुई है। यह पाइप लाइन बार-बार लीक हो रही है, जिससे उनकी कॉलोनी में कम व दूषित पेयजल आपूर्ति होती है।
उनकी मांग है कि लाडवा बाईपास से लेकर रेलवे क्रॉसिंग तक 8 इंच और मंदिर वाली गली में मंदिर से लेकर पार्क तक 6 इंच की लाइन बिछाई जाए। सूर्य नगर की गली नंबर 13 में पिछले डेढ़ माह से लगातार दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। गली निवासी प्रदीप नेहरा ने बताया कि वहां काले रंग का व बदबूदार पानी आता है। बीच में कई बार पानी साफ हो जाता है, लेकिन फिर से गंदा पानी आने लगता है। अगर एक घंटे तक पानी चलता है तो ज्यादातर गंदा पानी ही आता है।
आसपास के घरों में भी यही समस्या है। इस कारण से घर में दोनों बच्चे बीमार पड़े हैं। इस समस्या को लेकर कॉलोनीवासी सत्येंद्र यदुवंशी ने मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर शिकायत भी की है। कैमरी रोड पर सोनी अस्पताल के सामने वाली गली में भी करीब 15 दिनों से बदूबदार पानी आ रहा है।

गली निवासी बलवान ने बताया कि इस पानी को पीना तो दूर की बात है। इसका अन्य कार्यों में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। हालांकि यह समस्या एक से डेढ़ माह से आ रही है। मगर पिछले 15 दिनों ये यह समस्या और बढ़ गई है। हालांकि मंगलवार को विभाग के कर्मचारी आए थे। उन्होंने कुछ कनेक्शन चेक किए हैं, लेकिन अभी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed