फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress workers expressed their anger in front of the observers who came to teach the lesson of unity.

Hisar News: एकता का पाठ पढ़ाने आए पर्यवेक्षकों के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भड़ास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Congress workers expressed their anger in front of the observers who came to teach the lesson of unity.
हिसार बैठक को संबो​धित करते पर्यवेक्षक कांतिलाल
हिसार। फीडबैक लेने व एकता का पाठ पढ़ाने पहुंचे पर्यवेक्षकों के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर भड़ास निकाली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुटबाजी को खत्म नहीं किया तो हरियाणा में भी कांग्रेस के हालात एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ जैसे हो जाएंगे। इस बैठक में भी कुछ कार्यकर्ता अपनी पहचान साबित करने के लिए खास रंग की टी शर्ट पहनकर पहुंचे।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में पहुंचे ऑब्जर्वर प्रवेश त्यागी ने बताया कि किस तरह से संगठन को मजबूत करना है। हिसार लोकसभा पर्यवेक्षक कांतिलाल बावरिया ने सोफे पर बैठे नेताओं व कुर्सियों पर बैठे कार्यकर्ताओंं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह भेदभाव मिटाकर एक होकर काम करना होगा। संगठन को मजबूत करने के लिए कमेटियों का गठन किया जाएगा। लोकसभा व हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ होने की संभावना लग रही है इसलिए तैयारियों में जुट जाएं। पर्यवेक्षक ने नेताओं व कार्यकर्ताओं से राय ली। रणधीर बामल ने कहा कि मैं आपकी कई मीटिंग में जा चुका हूं, इसके बाद भी आज तक हमारा संगठन तक नहीं है। अगर चुनाव जीतना है तो संगठन को पहले बनाया जाए। साथ ही गुटबाजी को खत्म करना होगा।
विज्ञापन

धर्मवीर गोयत ने कहा कि नलवा से किसी भी कार्यकर्ता को टिकट मिलेगी तो उसका साथ देंगे। अनिल मान ने कहा कि नलवा हलके से पार्टी को मजबूत संगठन देंगे ऐसा संगठन हरियाणा में कहीं भी नहीं होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक सूबे सिंह पूनिया, पूर्व चेयरमैन कर्ण सिंह रानोलिया, वजीर सिंह पूनिया, संतोष जून, स्नेहलता निंबल, ईश्वर सिंह मोर,ऑब्जर्वर प्रवेश त्यागी, ऑब्जर्वर गुरकीमत सिंह सिद्धू, चंद्रभान काजला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed