फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress leader Surendra Malik and Vedpal Tanwar house ED Raid in Hisar

Haryana: तीन खनन कारोबारियाें के घर पर ईडी की रेड, टीम खंगाल रही दस्तावेज, परिवार नहीं दे रहा जानकारी

Thu, 03 Aug 2023 12:46 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 03 Aug 2023 12:46 PM IST
सार

हिसार के हांसी में कांग्रेस नेता के घर ईडी की छापेमारी हुई है। कांग्रेस पार्टी के नेता सुरेंद्र मलिक का एक महीने पहले निधन हो चुका है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र के पिता अजीत सिंह मलिक, सुरेंद्र की माता, सुरेंद्र की पत्नी दीपाली, उनका लड़का दुंष्यंत और सुरेंद्र के भाई की पत्नी मोनिका कोठी पर मौजूद है।

विज्ञापन
Congress leader Surendra Malik and Vedpal Tanwar house ED Raid in Hisar
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तीन अलग अलग टीमाें ने बुधवार को खनन कारोबार से जुड़े तीन लाेगों की कोठियों पर रेड की। जिसमें हिसार सेक्टर 15 स्थित वेदपाल तंवर, अर्बन एस्टेट में वजीर सिंह कोहाड़, हांसी में कांग्रेस नेता सुरेंद्र मलिक की कोठी पर छापेमारी की। केंद्रीय पुलिस बलों के साथ पहुंची ईडी की टीमों ने रेड की। फिलहाल ईडी की टीम तीनों लोगों की कोठियों के अंदर हैं। परिवार के किसी सदस्य को बाहर नहीं आ रहा।

भिवानी जिले से चुनाव भी लड़ा
वेदपाल तंवर मूल तोशाम के खानक में खनन का कारोबार करते हैं। कांग्रेस सरकार समय हुए मिर्चपुर कांड में पीड़ित परिवाराें को वेदपाल तंवर ने हिसार स्थित अपने आवास पर आश्रय दिया था। इसके बाद उन्होंने भिवानी जिले से चुनाव भी लड़ा। वेदपाल तंवर की हिसार के सेक्टर 15 में कोठी है। 

विज्ञापन


दोनाें कोठियों में ईडी की जांच चल रही
वेदपाल कोहाड़ पहले चौटाला परिवार के करीबी थे। उनका खनन का कारोबार है। पिछले लंबे समय से राजनीति में किसी तरह की सक्रियता नहीं है। अर्बन एस्टेट में उनकी 51 नंबर  कोठी है। उनके एक रिश्तेदार की कोठी 54 नंबर है। दोनाें कोठियों में ईडी की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र मलिक खुलकर राजनीति में नहीं आए
सुरेंद्र मलिक के पिता अजीत सिंह मलिक राजनीति में चौधरी बंसीलाल के करीबी थे। तीन बार एमएलए का चुनाव भी लड़ा। उनके बेटे सुरेंद्र मलिक खुलकर राजनीति में नहीं आए। सुरेंद्र मलिक खनन कारोबार में जुड़े हैं। करीब डेढ़ महीना पहले सुरेंद्र मलिक का निधन हो चुका है। अब उनके बच्चे, पत्नी, भाई ही कारोबार देखते हैं।

पुलिस को कोई जानकारी नहीं

ईडी की रेड को लेकर स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल भी स्थानीय पुलिस से कोई जानकारी साझा नहीं की जा रही। टीम के साथ सीआरपीएफ की टुकड़ी आई है। जिसमें महिला कर्मी भी शामिल हैं। 9 गाड़ियों में आई ईडी की टीम तीन स्थानों पर सुबह 8 बजे से छापेमारी कर रही है। परिवार के सभी लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed