फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress leader Sanpat singh will be join BJP

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री संपत सिंह आज अमित शाह की रैली में थामेंगे भाजपा का दामन

Wed, 09 Oct 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Sanpat singh will be join BJP
संपत सिंह - फोटो : Hisar
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री संपत सिंह बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की महम में होने वाली रैली में भगवाधारी हो जाएंगे। वे अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा पार्टी ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि संपत सिंह के भाजपा में जाने की चर्चाएं लोकसभा चुनाव के दौरान से शुरू हो गई थीं, लेकिन यह बात सिरे नहीं चढ़ी। अब चूंकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा उनको टिकट न दिए जाने से वे कई दिनों से पार्टी नेतृत्व से खफा थे। छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से रोहतक में तिलियार लेक पर मिले भी थे और उनके भाजपा में जाने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि उन्होंने बारे में कहा था कि वे दिल्ली से लौटते समय तिलियार लेक पर रुके थे। वहां मुख्यमंत्री भी आए हुए थे तो गलियारे में अनौपचारिक राम-राम हुई थी। इसके अगले ही दिन सात अक्तूबर को संपत सिंह ने हिसार में पत्रकारवार्ता कर अपना गुबार निकाला था। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर टिकट बेचने तक के आरोप लगाए थे। साथ ही कहा था कि प्रदेश के नेताओं ने चहेतों को टिकट दिलाया और बंदरबांट की गई। जीतने वाले उम्मीदवारों की अनदेखी की गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा था कि बाकी जिलों में हुड्डा ने अपने चहेतों को टिकट दिलाने का प्रयास किया, लेकिन हिसार जिले की एक भी सीट के लिए उन्होंने कोई पैरवी नहीं की। दूसरी पार्टी ज्वाइन करने के बारे में संपत सिंह ने कहा था कि वे अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद फैसला करेंगे। मंगलवार देर शाम उन्होंने फैसला लिया कि वे भाजपा ज्वाइन करेंगे। उनके पीए अमित ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि संपत सिंह महम रैली में अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed