फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Computer subject compulsory in 12 model culture schools

12 मॉडल संस्कृति स्कूलों में कंप्यूटर विषय अनिवार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Computer subject compulsory in 12 model culture schools
हिसार। जिले के 12 मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अब कंप्यूटर विषय को अनिवार्य विषय में तब्दील कर दिया है। जिसमें इन स्कूलों में पढ़ने वाले चयनित 720 विद्यार्थी कंप्यूटर विषय की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इससे पहले इन मॉडल संस्कृति स्कूलों में कंप्यूटर विषय एच्छिक विषय के रूप में था। जहां विद्यार्थी रूचि के हिसाब से इस विषय का चयन कर पढ़ाई करते थे।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के अनुरूप छठी कक्षा से 8वीं कक्षा के 30 विद्यार्थी और 9वीं से 12वीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। शर्त यह रहेगी कि इन विद्यार्थियों की रुचि कंप्यूटर विषय में होनी चाहिए। साथ गणित और अंग्रेजी विषय में पकड़ होनी चाहिए। तभी विद्यार्थियों को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने प्रति मॉडल संस्कृति के 12 शिक्षकों को ट्रेनिंग भी दे दी है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट में पीजीटी को किया जाएगा शामिल
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार इस प्रोजेक्ट में कंप्यूटर विषय को पढ़ाने वाला शिक्षक ही शामिल किया जाएगा। अगर किसी विद्यालय में कंप्यूटर विषय का शिक्षक नहीं है तो फिजिक्स और गणित विषय के शिक्षक का चयन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के अंतर्गत मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर विषय अनिवार्य विषय के तौर पर माना जाएगा। ताकि विद्यार्थी इस विषय में रुचि बनाकर अपना भविष्य संवार सकें। - सुरेंद्र कैरो, सहायक परियोजना समन्यवक, समग्र शिक्षा, हिसार

हमारे जिले में 12 मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। जिनमें कुल 720 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जोकि कंप्यूटर विषय की पढ़ाई कर अपना करियर बना सकेंगे। शिक्षकों की ट्रेनिंग भी करवा दी गई है। - ज्ञानसिंह, जिला परियोजना समन्यवक, समग्र शिक्षा, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed