{"_id":"5f762b858ebc3e9bf228c53f","slug":"complaint-against-bjp-leader-sonali-phogat-hisar-news-rtk5762604147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाली फौगाट-सुभाष शर्मा प्रकरण में अब भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनाली फौगाट-सुभाष शर्मा प्रकरण में अब भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
एसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे अमित बिसला और साथ में अन्य कार्यकर
- फोटो : Hisar
Link Copied
हिसार। सोनाली फौगाट और सुभाष शर्मा प्रकरण में अब भाजपा के बालसमंद मंडल के पूर्व अध्यक्ष के बेटे बांडाहेड़ी गांव वासी अमित बिसला ने भी न्याय की गुहार लगाई है। वह वीरवार को लघु सचिवालय स्थित एसपी कार्यालय में पहुंचा और पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा को लिखित में शिकायत सौंपी। उसने अपनी जान खतरे में बताते हुए सुरक्षा देने की भी मांग की है।
विज्ञापन
अमित की माने तो पहले वह सोनाली के दबाव में डरा हुआ था, लेकिन अब काजला मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा के साहस दिखाने पर वह आगे आया है। उन्होंने एसपी से सोनाली और सुधीर सांगवान पर कार्रवाई करने व न्याय दिलाने की मांग की है। इस दौरान उसके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और उनके परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसपी को दी शिकायत में अमित ने बताया कि कुछ दिन पहले ही एक ऑडियो वायरल हुआ था और इसलिए सोनाली उससे नाराज थीं। 17 सितंबर को सोनाली ने उसे अपने घर बुलाया था। उस दौरान उसने वायरल वीडियो को लेकर सोनाली से माफी भी मांग ली थी। मगर फिर भी सोनाली, सुधीर सांगवान व दो-तीन अन्य लोगों ने उसकेेेे साथ मारपीट की। यही नहीं सोनाली ने उस पर रिवॉल्वर तान दी और जान से मारने की भी धमकी दी। कुछ देर बाद सुभाष शर्मा और सूरजभान ने बीचबचाव किया था। अमित ने बताया कि सोनाली ने व्हाट्सएप कॉल कर उसे धमकी देते हुए कहा कि तुझे मीडिया में यह बयान देना है कि सुभाष मेरे नाम पर लोगों से पैसे हड़प रहा था। उसी के दबाव में मैंने मीडिया में गलत बयान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।