फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cold winds increase cold

मौसम : ठंडी हवाओं ने फिर बढ़ाई सर्दी, करनाल के दिनरात के तापमान में ढाई डिग्री का अंतर

Mon, 25 Jan 2021 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Cold winds increase cold
दो दिन राहत के बाद रविवार को एक बार फिर सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे, जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। करनाल में अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालात ये रहे कि करनाल में दिन और रात के तापमान में केवल 2.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। दिन का तापमान 11.5 डिग्री और रात का तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि दिन और रात के तापमान में अंतर जितना कम होता है, सर्दी उतनी ही अधिक होती है। ऐसे मौसम में बादल छाने के कारण रात के तापमान बढ़ोतरी होती है, जबकि दिन में तापमान घटता है। रविवार को अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे कम नारनौल का 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि हिसार का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

कल से बदलेगा मौसम, उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से ओर बढ़ेगी ठंड
एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश भर में रविवार को मौसम परिवर्तनशील रहा। अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को मौसम साफ होने की संभावना है। 26 जनवरी से प्रदेश मेें फिर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे रात्रि तापमान में गिरावट आने और सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न जगहों का तापमान -
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 14.0 9.9
भिवानी 19.3 9.2
हिसार 14.0 7.4
करनाल 11.5 9.0
नारनौल 20.0 8.0
रोहतक 15.0 10.4
सिरसा 14.2 7.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed