फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cold winds coming from the mountains increased the cold, no relief till January 22

पहाड़ों से आ रही शीत हवाओं से बढ़ाई ठंड, 22 जनवरी तक राहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cold winds coming from the mountains increased the cold, no relief till January 22
हिसार। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही शीत हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। फिलहाल 22 जनवरी के बाद ही ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं 21 व 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले तीन-चार दिनों की तरह सोमवार सुबह की शुरुआत भी धुंध व बादल छाने से हुई। इस दौरान हल्की गति से चल रहीं शीत हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। हवाओं की गति 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सुबह हवाओं की दिशा पूर्वी रही, जो दोपहर बाद बदलकर उत्तर पश्चिमी हो गई।
विज्ञापन

दोपहर बाद मौसम में बदलाव भी आया और दोपहर तीन बजे हल्की धूप निकली। मगर इससे लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। दिन ढलने के साथ फिर से शीत हवाओं का असर दिखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे
सोमवार को दिन का तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। सुबह वातावरण में नमी की मात्रा 97 प्रतिशत रही, जो शाम साढ़े पांच बजे घटकर 86 प्रतिशत रह गई।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है और यहां बादल छाए हुए हैं। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ से आ रही हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। अभी दो पश्चिमी विक्षोभ गुजरेंगे।

पहला 18 जनवरी को गुजरेगा, जिसका प्रदेश पर खास असर नहीं पड़ेगा। इसके बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी को आएगा। इसके असर से 21 व 22 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी। 22 जनवरी के बाद ही मौसम पूरी तरह से साफ होने की उम्मीद है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने व लगातार बादल छाए रहने से गेहूं व सरसों में कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed