फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cold wave in Haryana Weather News Today Weather

Haryana Weather: सर्दी की चपेट में हरियाणा, यह जिला रहा सबसे ठंडा; अभी और गिरेगा पारा

Sun, 04 Jan 2026 11:03 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़/हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 04 Jan 2026 11:03 PM IST
सार

हरियाणा में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अभी पारा गिरने की और संभावना जताई है। वहीं, मौसम विभाग ने 8 से 10 जनवरी तक कुछ स्थानों पर बेहद घना कोहरा छाए रहने की भी चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Cold wave in Haryana Weather News Today Weather
सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी बर्फीली हवाओं ने मैदानों की तरफ रुख कर लिया है। हरियाणा में अब दिन व रात के तापमान में भारी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक सात जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु यानी शून्य से नीचे जा सकता है। रविवार को महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री रहा जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। यहां शीतलहर की स्थिति भी रही। करनाल व कैथल में दिन का तापमान 11.6 डिग्री रहा। इन दोनों जिलों में दिन व रात के पारे में अंतर महज क्रमश: 1.8 डिग्री व 2.4 डिग्री रहा। इससे यहां कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। प्रदेश का दिन का औसतन तापमान भी सामान्य से -0.7 डिग्री कम रहा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में निचले स्तर के साथ-साथ ऊपरी स्तर पर भी कोहरा छाया हुआ था। इस वजह से रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आ रही थी। अब हवाओं की दिशा उत्तरी बर्फीली हो गई है, ऐसे में अब सर्दी और सताएगी। मौसम विभाग ने 8 से 10 जनवरी तक कुछ स्थानों पर बेहद घना कोहरा छाए रहने की भी चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

कोल्ड  की स्थिति बनने के कारण

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी जारी है। हिमालय पर्वत की चोटियां फिलहाल बर्फ से ढकी हुई हैं। ध्रुवीय क्षेत्रों से आने वाली उत्तरी बर्फीली हवाएं बर्फ से ढकी चोटियों की तरफ से आने से तापमान को बहुत कम कर देती हैं, जिससे कड़ाके की हाड़कंपा देने वाली ठंड महसूस होती है। उत्तर भारत जैसे क्षेत्रों में यह कोहरे के साथ मिलकर और भी गंभीर हो जाती है। इन उत्तरी हवाओं से वातावरण का ऊपरी सतह का कोहरा छंट जाएगा, जबकि निचली सतह पर कोहरा जारी रहेगा। इससे दिन और रात्रि के तापमान में काफी गिरावट आएगी। अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान सिंगल डिजिट और कुछ स्थानों पर माइनस तक पहुंचने की संभावना है।

गुरुग्राम व धारूहेड़ा देश में सबसे प्रदूषित शहर

हरियाणा के कई शहर अभी भी प्रदूषण की चपेट में हैं। रविवार को गुरुग्राम देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं, धारूहेड़ा दूसरे स्थान पर रहा। गुरुग्राम में एक्यूआई(एयर क्वालिटी इंडेक्स) 333 व धारूहेड़ा में 322 रहा। इसी तरह चरखी दादरी में 235, बल्लभगढ़ में 250, मानेसर में 222 व बहादुरगढ़ में 187 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed