फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cold in the morning and evening: Sirsa's day temperature reaches 11.3 degrees

सुबह-शाम कड़ाके की ठंड : सिरसा का दिन का तापमान 11.3 डिग्री पहुंचा

Sun, 17 Jan 2021 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cold in the morning and evening: Sirsa's day temperature reaches 11.3 degrees
सुबह और शाम के समय कड़ाके ठंड जारी है। प्रदेश में कई स्थानों पर दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड से कम ही राहत मिली। सिरसा का दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला का अधिकतम तापमान भी 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सुबह के समय बारिश की तरह ओस की बूंदे गिरीं। इससे सड़कें तक भीग गईं। हिसार का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा और 4.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, भिवानी का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 6.6 डिग्री और नारनौल का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

21 जनवरी तक परिवर्तनशील मौसम, रात्रि तापमान गिरेगा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 21 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील एवं खुश्क बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, लेकिन उत्तर पश्चिमी शीत लहरें चलने की संभावना के चलते रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ ही नमी की मात्रा अधिक होने से अलसुबह व देर रात्रि को धुंध छाई रहेगी। रात्रि तापमान में लगातार गिरावट की संभावना के चलते 18 से 20 जनवरी तक कहीं-कहीं पाला भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न जगहों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 11.7 5.0
भिवानी 13.6 6.6
हिसार 13.0 4.2
करनाल 10.4 4.9
नारनौल 20.0 5.5
रोहतक 12.7 6.2
सिरसा 11.3 5.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed