फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cold day in most parts of the state, drizzle expected again on 9-10

Hisar News: प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में कोल्ड डे, 9-10 काे फिर से बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cold day in most parts of the state, drizzle expected again on 9-10
हिसार। प्रदेश में बारिश के बाद कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है, जिससे अभी राहत मिलने के आसार नहीं है। अगले एक सप्ताह तक कोहरा व कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि 9 से 10 जनवरी के बीच हल्की बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

31 दिसंबर की आधी रात प्रदेश में मौसम में बदलाव आया था, जिसके चलते तापमान में गिरावट आ रही है। प्रदेश में भीषण ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल है। रात के अलावा अब दिन का पारा भी लुढ़कने लगा है। कई स्थानों पर शीतलहर और पाला जमने की स्थिति है। अधिकांश स्थानों पर धुंध कोहरा और शीत दिवस की स्थिति देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वातावरण में नमी और आद्रता में बढ़ोतरी से हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर कोहरा पड़ रहा है। प्रदेश में महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भिवानी का रात्रि तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नारनौल में अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने हुए हैं। हिसार में अधिकतम तापमान 16 तथा न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed