फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cold day conditions intensify the chill in Haryana: Cold wave and frost conditions are expected

हरियाणा में कोल्ड डे ने बढ़ाई ठंड: शीतलहर के साथ पाला जमने की स्थिति की आशंका, न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री दर्ज

Tue, 06 Jan 2026 10:42 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 06 Jan 2026 10:42 AM IST
सार

हरियाणा में उत्तरी बर्फीली हवाओं से दिन व रात के तापमान में और अधिक गिरावट आएगी। साथ ही साथ आमतौर पर आमजन को विंड चिल्ड फैक्टर की स्थिति से रूबरू होना पड़ेगा। कुछ स्थानों पर रात के तापमान शून्य डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा

विज्ञापन
Cold day conditions intensify the chill in Haryana: Cold wave and frost conditions are expected
ठंड से बचने के लिए आग से आग का सहारा लेते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी बर्फीली हवाओं ने हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में ठंड के तेवरों को प्रचंड बना दिया है। शीतलहर चलने के कारण लोगों का हाल बेहाल है। सोमवार को कोल्ड डे (शीत दिवस) व कोल्ड वेव (शीतलहर) ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.0 व हिसार में 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। इन स्थानों पर शीतलहर के साथ पाला जमने की स्थिति भी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पूरे प्रदेश में रात का तापमान एक बार फिर लुढ़कने लगे हैं। रात के तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गए हैं। नारनौल में अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री नीचे रहा, जिससे वहां कोल्ड डे की स्थिति बनी। सोमवार को हरियाणा के पश्चिमी और कुछ दक्षिणी हिस्सों से उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं से ऊपरी सतह का कोहरा साफ़ हो गया, जबकि पूर्वी और कुछ दक्षिणी हिस्सों में अभी भी कोहरा छाया रहा। हालांकि एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कहीं कहीं हल्के बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
उत्तरी बर्फीली हवाओं से दिन व रात के तापमान में और अधिक गिरावट आएगी। साथ ही साथ आमतौर पर आमजन को विंड चिल्ड फैक्टर की स्थिति से रूबरू होना पड़ेगा। कुछ स्थानों पर रात के तापमान शून्य डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा, जिसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में शीतलहर लहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिन के तापमान भी 10 से 12 डिग्री से नीचे पहुंचने से कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी। साथ ही पूर्वी और पूर्वी दक्षिणी हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। हालांकि वर्तमान समय में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 9 जनवरी से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed