{"_id":"61e8503c8df79303003480cf","slug":"cock-farm-operator-accused-of-cheating-of-60-lakhs-arrested-hisar-news-hsr622418593","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी मुर्गा फार्म संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी मुर्गा फार्म संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो : 101
संवाद न्यूज एजेंसी
सिवानी मंडी। 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सिवानी पुलिस ने आरोपी मुर्गा फार्म संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी ढाणी मिठी निवासी सोमबीर को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस बारे में करनाल हाल निवासी हिसार अनिल ने थाना सिवानी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायतकर्ता अनिल ने पुलिस को बताया कि इंडियन एग्रो एंड फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड में बतौर ब्रांच मैनेजर के पद पर हिसार में कार्यरत है। कंपनी ने अगस्त 2021 में सोमबीर वासी ढाणी मिठी से कमीशन एग्रीमेंट साइन किया था। एग्रीमेंट था कि कंपनी सोमबीर के खेत में मुर्गा फार्म पर मुर्गे, फीड व दवाइयां उपलब्ध करवाएगी। वहीं कंपनी तैयार हुए मुर्गों को खुद बेचेगी और सोमबीर को प्रति किलो के हिसाब से कमीशन देगी लेकिन मुर्गा फार्म संचालक ने तैयार मुर्गों को धोखा देने की नीयत से कहीं और बेच दिया। इससे कंपनी को करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ। शहर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सिवानी के सहायक उप निरीक्षक हितेंद्र ने टीम के साथ इंडियन एग्रो एंड फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड से धोखाधड़ी के मामले में फार्म संचालक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।