फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CMO did the long jump, Dr. Surendra became the winner of the race

सीएमओ ने लगाई लंबी कूद, डॉ. सुरेंद्र बने दौड़ के विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
CMO did the long jump, Dr. Surendra became the winner of the race
हिसार। फिट इंडिया-हेल्दी इंडिया के तहत नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में सीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने लंबी कूद लगाई। स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. डीएन बागड़ी, पीएमओ डॉ. गोविंद ने 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। हालांकि निदेशक संतुलन बिगड़ने से गिर गए, लेकिन उन्होंने फिर से उठकर दौड़ को पूरा किया। चिकित्सकों की दौड़ में डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई विजेता बने, जबकि डॉ. विकास पुरी द्वितीय और डॉ. सुभाष खतरेजा तृतीय रहे।
विज्ञापन

अस्पताल की पार्किंग व सीएमओ कार्यालय के साथ बने पार्क को खेल मैदान के तौर पर उपयोग किया गया। शाम तीन बजे से शाम 6:30 तक प्रतियोगिता चली। प्रतियोगिता में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. दयानंद बागड़ी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। सीएमओ डॉ. रत्ना भारती, पीएमओ डॉ. गोविंद विशेष अतिथि रहे। कबड्डी में अमित की टीम विजेता रही। इस मौके पर फार्मेसी आफिसर अनिल, डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई, डॉ. अनामिका बिश्नोई, डॉ. विक्रम, रोमी सिंगला, रविंद्र चौपड़ा, डॉ. विकास पूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता
कविता प्रथम, राजबाला द्वितीय, पूनम तृतीय
100 मीटर दौड़
40 से अधिक आयु वर्ग : डॉ. विक्रम प्रथम, डॉ. विनोद द्वितीय, राजबीर पूनिया, रविंद्र चौपड़ा तृतीय
40 से कम आयु वर्ग : जय भगवान, पूनम प्रथम, सोने, कविता द्वितीय, संदीप, दर्शना तृतीय
गोला फेंक के विजेता
40 से कम आयु वर्ग : पूनम, अंकित शर्मा प्रथम, अमरजीत, रोहित, जगदीप द्वितीय, उर्मिला व अनिल वत्स तृतीय
40 से अधिक आयु : विक्रम पंघाल प्रथम, सुरेंद्र बिश्नोई द्वितीय, सुनील ड्राइवर तृतीय
लंबी कूद
पूनम, कविता प्रथम, संतोष, रोमी सिंगला द्वितीय, नीलम व राजबाला तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed