फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Saini's thanksgiving rally in Hisar: 300 policemen to handle security, Section 163 imposed in the area

Hisar: सीएम नायब सैनी ने संत नामदेव जयंती समारोह में की बड़ी घोषणाएं, हरियाणवी संस्कृति व शिल्पकारों को बढ़ावा

Sun, 26 Oct 2025 12:16 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 26 Oct 2025 12:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि विश्वकर्मा कौशल योजना के तहत अब तक 30,555 शिल्पकारों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके साथ ही 50 करोड़ रुपये के लोन की व्यवस्था की गई है और प्रशिक्षित शिल्पकारों को आधुनिक टूल किट प्रदान किए गए हैं। 

विज्ञापन
CM Saini's thanksgiving rally in Hisar: 300 policemen to handle security, Section 163 imposed in the area
हिसार पहुंचे सीएम सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित संत नामदेव जयंती समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा भी उनके साथ थे। समारोह का आयोजन 'संत महान योजना' के तहत किया गया, जिसके अंतर्गत राज्य स्तरीय सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सीएम ने संत नामदेव के समानता और मेहनत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

विज्ञापन


संत नामदेव की शिक्षाएं और सरकार की योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत नामदेव ने समाज को मेहनत, ईमानदारी और भक्ति से जीवन जीने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं, जो गुरुग्रंथ साहिब में भी संकलित हैं, मानव को मानव से जोड़ने का काम करती हैं। सीएम ने कहा कि संत नामदेव ने बताया कि सच्चा धर्म वही है जो समाज में समानता लाए। हमारी सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए अंत्योदय के सिद्धांत को लागू कर रही है। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के दर्शन को अपनाते हुए गरीबों और पिछड़ों को बराबरी का दर्जा देने के लिए कई योजनाएं शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन


विश्वकर्मा कौशल योजना: 30,555 शिल्पकारों को प्रशिक्षण
सीएम ने बताया कि विश्वकर्मा कौशल योजना के तहत अब तक 30,555 शिल्पकारों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके साथ ही 50 करोड़ रुपये के लोन की व्यवस्था की गई है और प्रशिक्षित शिल्पकारों को आधुनिक टूल किट प्रदान किए गए हैं। सेवा पखवाड़े के तहत इन शिल्पकारों के खातों में 5,000 रुपये जमा किए गए हैं। सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य हरियाणा के कारीगरों, किसानों और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाना है, जो संत नामदेव के कर्म को पूजा मानने के सिद्धांत पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक समानता और विकास के लिए कदम
सीएम ने संत नामदेव के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जातिवाद और छुआछूत को खत्म करने का कार्य किया। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। सैनी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ सरकार काम कर रही है।" उन्होंने रोहिल्ला और राजपूत समाज की संत नामदेव के प्रति श्रद्धा को सराहा और उनकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का वादा किया।

  • शैक्षणिक संस्थान का नामकरण: एक शिक्षण संस्थान का नाम संत शिरोमणि नामदेव के नाम पर रखा जाएगा।
  • धर्मशालाओं के लिए सहायता: पुरानी धर्मशालाओं के पुनरुद्धार के लिए 31 लाख रुपये और सोलर पैनल के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा।  
  • दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना: 1 नवंबर से इस योजना के तहत महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक सहायता दी जाएगी।  
  • सस्ता गैस सिलेंडर: 18 लाख महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया।  
  • गरीबों को आवास: 1.75 लाख गरीब परिवारों को मकान और प्लॉट दिए गए।  
  • भ्रष्टाचार पर लगाम: तहसीलों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए 1 नवंबर से एक नया ऐप लॉन्च होगा, जिसके जरिए घर बैठे प्रॉपर्टी रजिस्ट्री संभव होगी। अधिकारियों के लिए समयबद्ध कार्य की व्यवस्था की गई है, और लापरवाही पर कार्रवाई होगी।  
  • ओबीसी को सम्मान: सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहली बार ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया और 27% आरक्षण लागू किया।

सीएम के स्वागत के लिए पहुंची भाजपा जिला अध्यक्ष की तबियत बिगड़ी

भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ की तबियत बिगड़ गई। आशा खेदड़ सीएम के स्वागत के लिए हिसार एयरपोर्ट पहुंची थी। सुबह करीब 9.20 बजे अचानक उनको चक्कर आ गया। उनको सांस देने में दिक्कत महसूस हो रही थी। सीएम के काफिले के लिए पहुंचे चिकित्सा दल के सदस्य चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उनको हिसार के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सक उनकी जांच कर रहे हैं। आशा खेदड़ भाजपा की हिसार जिला अध्यक्ष हैं। उनको लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed