फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cm rally in uklana

75 पार मंजूर, लेकिन उकलाना जरूर : मनोहर लाल

Tue, 15 Oct 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
cm rally in uklana
32 - उकलाना में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल, साथ हैं प्रत्याशी आशा खेदड़। - फोटो : Hisar
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के नारे को दोहराते हुए कहा कि 75 पार मंजूर, लेकिन उकलाना जरूर। वे सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित उकलाना हलके के गांव पाबड़ा में भाजपा प्रत्याशी आशा खेदड़ के समर्थन में हलका स्तरीय जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आशा खेदड़ को मंत्रिमंडल में शामिल करने की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगली सरकार में उकलाना की हिस्सेदारी जरूर होगी और खुद उकलाना हलके की जनता यह महसूस करेगी कि भाजपा सरकार में उसकी खास हिस्सेदारी है। इससे पहले जनसभा में पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी आशा खेदड़ के नेतृत्व में पाबड़ा पंचग्रामी व हलके के प्रमुख लोगों द्वारा मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री लगभग एक घंटा उकलाना हलके में जनसभा में रुके। जनसभा में जुटी भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री ने उठकर खुद सुरक्षाकर्मियों को आदेश दिए कि वह जनता को आगे आने दें, क्योंकि भीड़ ज्यादा है। भाजपा प्रत्याशी आशा खेदड़ ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी व मुख्यमंत्री ने जो उनके ऊपर जो विश्वास किया है, उसको कायम रखेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा इस बार 75 से ज्यादा सीटें जीतेंगी। पिछले दो चुनावों में कहीं ना कहीं चूक होती रही है, लेकिन इस बार उकलाना हलके की जनता भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उकलाना हलके से आशा खेदड़ जैसा एक ऐसा प्रत्याशी दिया है, जो उकलाना हलके की पढ़ी-लिखी बहू हैं। आशा ने संगठन में पूरी ताकत से काम किया है और अब वह उकलाना हलके का प्रतिनिधित्व करते हुए हलके की सेवा करेंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है, उसमें से 15 घोषणाएं भाजपा पहले ही पूरी कर चुकी है और कुछ ऐसी घोषणाएं हैं, जो पूरी ही नहीं हो सकती। कांग्रेसी बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। इस पर यही कहावत सटीक बैठती कि न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस मौके पर हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार, छत्रपाल सिंह, स्वामी राघवानंद, हर्ष मोहन भारद्वाज, कीर्ति रतन शर्मा, रामफल नैन, सुशील रेढू, संदीप धमीजा, दिलबाग, मीना शर्मा, सरपंच अंशु ढिल्लो, बधेवाराम नंबरदार, बहादुर सिंह नंगथला, प्रवीण गिल, कृष्ण, रामफल नंबरदार, विजयपाल बेदी आदि मौजूद रहे।

नारनौंद रैली में नहीं पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
भाजपा की नारनौंद में प्रस्तावित रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को नहीं पहुंच पाए। पार्टी नेताओं ने इसका कारण उनकी तबीयत खराब होना बताया। अनाज मंडी में प्रस्तावित विजय संकल्प रैली चार हलकों के लिए आयोजित की जानी थी, जिनमें नारनौंद के अलावा, हिसार जिले के दो हलके हांसी और बरवाला तथा जींद जिले का उचाना हलका शामिल था। शाह की अनुपस्थिति में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री और भाजपा के हरियाणा चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित किया। रैली में नारनौंद से पार्टी प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु के अलावा हांसी से विनोद भ्याणा, बरवाला से सुरेंद्र पूनिया और उचाना से प्रेमलता के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सांसद बृजेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, प्रो. रामभगत शर्मा, गुजरात के विधायक सलेंद्र जैन, अतर सिंह सैनी, कमांडेंट सुखबीर संधू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed