{"_id":"68bd1ca690bd0b33340c34fe","slug":"cm-naib-saini-will-visit-flood-affected-areas-will-reach-hansi-and-narnaund-convoy-will-pass-through-meham-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे CM नायब सैनी: टोहाना पहुंचे मुख्यमंत्री, बलियाला रेस्ट हाउस में बैठक शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे CM नायब सैनी: टोहाना पहुंचे मुख्यमंत्री, बलियाला रेस्ट हाउस में बैठक शुरू
Sun, 07 Sep 2025 01:50 PM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:50 PM IST
सार
हरियाणा में जलभराव के कारण हजारों एकड़ फसल डूब गई है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सैनी फतेहाबाद व हिसार जिले के जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा महम 9 तो कलानौर खंड के पांच गांवों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज फतेहाबाद, हांसी और नारनौंद में जलभराव क्षेत्रों का मुआयना करेंगे। सीएम हिसार जिले के हांसी और नारनौंद में मुआयना कर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। इस दौरान उनके साथ फतेहाबाद से कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, हांसी से भाजपा विधायक विनोद भयाना और नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर 1.30 बजे टोहाना के बलियाला रेस्ट हाउस पर पहुंच चुके हैं और जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर हैं। जिसमें बाढ़ संभावित इलाकों को लेकर रिपोर्ट ली जाएगी। इस दौरान जिला उपायुक्त मनदीप कौर, जिला पुलिस कप्तान सिद्धांत जैन, जिलाध्यक्ष परवीन जोड़ा, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली मौजूद है। इस बैठक के उपरांत सीएम नायब सैनी टोहाना के रास्ते जाखल के चांदपुर साईफन पर जाएंगे, जहां घग्गर की स्थिति का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी देंगे। सीएम घग्गर के इलाके के निरीक्षण के दौरान किसानों से भी बातचीत करेंगे। इसको लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। घग्गर निरीक्षण के बाद सीएम भुना में जलभराव की स्थिति का जायजा लेंगे और उसके बाद नारनौद व हांसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हुड्डा आज जाएंगे महम व कलानौर
जलभराव से जिले में छह हजार से ज्यादा एकड़ फसल डूब गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को फतेहाबाद व हिसार जिले के जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। शाम को उनका काफिला महम होते हुए गुजरेगा। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा रविवार को महम 9 तो कलानौर खंड के पांच गांवों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यालय की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सैनी का कार्यक्रम जारी हो गया है। पंचकूला से मुख्यमंत्री का काफिला सुबह 10 बजे रवाना होगा। इसके बाद जलभराव से प्रभावित फतेहाबाद व हिसार जिले के नारनौंद व हांसी क्षेत्र के गांवों का दौरा करेंगे। शाम को हांसी शहर में पहुंचेंगे। इसके बाद हांसी से महम होते हुए नेशनल हाइवे 152डी से होते हुए चंडीगढ़ रवाना होंगे। रास्ते में महम के गांव भैणी महाराजपुर में काफिला रुक सकता है। क्योंकि अक्सर मुख्यमंत्री गांव वालों से मिलकर जाते हैं।
हुड्डा आज यहां-यहां जाएंगे
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुबह महम के गांव बहलबा, भैणी भैरो, भैणी महाराजपुर, भैणीमातो, भैणी सुरजन, सैमाण, बेड़वा, फरमाणा व भैणी चंद्रपाल में जाएंगे। उसके बाद कलानौर खंड के गांव आंवल में दोपहर दो बजे पहुंचेंगे। इसके बाद गढ़ी, निगाना, कटेसरा व गुढ़ान गांव में जाएंगे।