फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Manohar Lal to attend various programmes in Hansi Today

Hansi: सीएम मनोहर लाल पहुंचे हांसी, दीवान महोत्सव में की शिरकत, सुरक्षा चाक चौबंद

Sun, 13 Nov 2022 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 13 Nov 2022 04:03 PM IST
सार

कार्यक्रम स्थल के पास धारा 144 लगाई गई है। साथ ही क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया गया है। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर चार डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर और करीब 540 पुलिस जवानों की तैनाती कर दी है। एसपी नितिका गहलोत खुद सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं।

विज्ञापन
CM Manohar Lal to attend various programmes in Hansi Today
हांसी पहुंचे सीएम मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को हांसी पहुंचे। उन्होंने उन्होंने बाबा बंदा सिंह बहादुर की याद में आयोजित वार्षिक दिवान में माथा टेका।  शहीद स्टेडियम हांसी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। दीवान में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता, लोकसभा सांसद संजय भाटिया, बृजेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, हांसी के विधायक विनोद भ्याना भी मौजूद रहे। आयोजन में बाबा बंदा सिंह बहादुर के वंशज जितेंद्र पाल सिंह सोढी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


विधायक ने हांसी को जिला बनाने की रखी मांग तो मुख्यमंत्री बोले-मामले को साइड में रखो
शहीद स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र के लोगों को एक आस जगी थी कि शायद इस बार मुख्यमंत्री उनकी हांसी को जिला बनाने की मांग को पूरा कर दे। विधायक विनोद भयाना ने क्षेत्रवासियों की मांग के अनुसार मुख्यमंत्री के साथ यह मुद्दा भी उठाया। मगर मुख्यमंत्री ने जैसे ही कहा कि इस मामले को साइड में रख दो, इसके साथ ही क्षेत्रवासियों की चेहरों पर मायूसी छा गई। यही नहीं मुख्यमंत्री जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों से भी नहीं मिले।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार बनने के बाद दूसरी बार हांसी पहुंचे थे। दोपहर 3 बजे नेहरू कॉलेज में पहुंचे मुख्यमंत्री का भाजपा नेताओं ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। सांस्कृतिक मॉडल स्कूल के शहीद स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विनोद भयाना ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हांसी को पुलिस जिला बनाया था। अब यहां जनता इसे जिला बनाने की मांग कर रही है। यह सुनकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस मामले को साइड में रखो और आगे बढ़ो। वैसे भी यह धार्मिक कार्यक्रम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हांसी का प्रेरणादायी इतिहास
मुख्यमंत्री ने हांसी का जिक्र करते हुए कहा कि यहां का अपना एक प्रेरणादायी इतिहास है। महाराजा पृथ्वीराज चौहान की राजधानी रही हांसी का ऐतिहासिक महत्व है। जिस प्रकार लोहागढ़ में स्मारक बनाया जा रहा है और मार्शल आर्ट्स स्कूल स्थापित किया जा रहा है, उसी प्रकार हांसी में भी कोई स्थल बनाया जाए, जिससे हांसी का नाम उज्ज्वल होगा।

जारी रहेगा आंदोलन-रामनिवास फौजी
जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामनिवास फौजी समिति के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने नेहरू कॉलेज पहुंचे। मगर उन्हें पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। रामनिवास फौजी ने कहा कि लंबे समय से हांसी को जिला बनवाने की मांग हो रही है। जब तक हांसी जिला नहीं बनता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 


सांसद को भी जाने से रोका
नेहरू कॉलेज में मुख्यमंत्री के पहुंचने के दौरान सांसद कार्तिक शर्मा को हेलीपैड के पास जाने से रोक दिया गया। सांसद को तीन मिनट तक पुलिस कर्मचारियों ने रोके रखा। सांसद बृजेंद्र सिंह की नजर कार्तिक शर्मा पर पड़ी तो वह दौड़कर उनके पास आए और उन्हें मुख्यमंत्री के पास लेकर गए। इस दौरान निकाय मंत्री कमल गुप्ता, विधायक कृष्ण मिड्डा, उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी नितिका गहलोत, मेयर गोतम सरदाना, एसडीएम डॉ. जितेन्द्र अहलावत, पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह, धर्मवीर रतेरिया, जगदीश भाटिया, अशोल कनौजिया, प्रेम वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed