फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Manohar Lal second day in Hisar, three day international conference inaugurated

Hisar: सीएम मनोहर लाल का दूसरा दिन, तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

Mon, 04 Dec 2023 11:05 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 04 Dec 2023 11:05 AM IST
सार

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, कजाकिस्तान, जापान, मिस्त्र, फ्रांस, जर्मनी, ट्यूनिशिया, ब्राजील, मोराको सहित 15 देशों के 900 वैज्ञानिक व शोधार्थी भाग लेंगे। इस सम्मेलन में उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया।

विज्ञापन
CM Manohar Lal second day in Hisar, three day international conference inaugurated
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्राकृतिक खेती को समय की मांग बताते हुए खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिए वैश्विक स्तर पर कृषि वैज्ञानिकों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में ‘वैश्विक खाद्य-पोषण सुरक्षा, स्थिरता और स्वास्थ्य के लिए रणनीति’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन व कृषि क्षेत्र में उद्यमिता एवं नवाचार पर प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हरित क्रांति के साथ फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न रसायनों, उर्वरकों उपयोग में तेजी से वृद्धि हुई है। इससे दूसरी पीढ़ी की समस्याएं जैसे भूजल का दूषित होना, प्रदूषण और मिट्टी के स्वास्थ्य में गिरावट, जैव-विविधता की क्षति उत्पन्न हो गई हैं। हमें भोजन के साथ पोषण की भी जरूरत है।
विज्ञापन


प्राकृतिक खेती समय की मांग है। हरियाणा में कृषि के सतत विकास के लिए प्रदेश सरकार परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत बागवानी फसलों, जलीय कृषि, मुर्गी पालन आदि के माध्यम से फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 देशों की शोध संस्थानों के वैज्ञानियों संग की बैठक
मुख्यमंत्री ने 14 देशों की प्रसिद्ध शोध संस्थाओं से आए प्रख्यात वैज्ञानिकों के साथ बैठक भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने कृषि क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। यहां के कृषि उत्पाद का निर्यात देश व दुनिया के कई देशों में हो रहा है। अब उत्पादन के साथ-साथ इसकी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कई देशों के साथ मिलकर राज्य सरकार द्वारा काम किया जा रहा है।
कृषि में आधुनिकता लाने व समस्याओं को एक साथ हल करने के लिए हम दूसरे देशों का भी स्वागत करते हैं। विशेष तौर पर इस्राइल के साथ हमने अच्छे संबंध बनाए हैं, जिसमें हमारे यहां चल रहे 14 उत्कृष्टता केंद्रों में इस्राइल के साथ-साथ जापान का भी योगदान रहा है। सीएम ने कहा आजीविका उत्पन्न करने, किसानों की आय बढ़ाने और दुनिया भर में पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाजरा एक महत्वपूर्ण फसल है। जलस्तर नीचे जा रहा है, जिसके लिए यदि किसान धान के अलावा अन्य विकल्प देखने होंगे।

सम्मेलन चुनौतियों का समाधान करने में कारगर रहेगा : प्रो. कांबोज
एचएयू कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कहा कि खाद्य और पोषण सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य, आर्थिक विकास, सामाजिक स्थिरता, पर्यावरणीय स्वास्थ्य, प्रतिकूल परिस्थितियों के खिलाफ लचीलापन सुनिश्चित करने और वैश्विक उद्देश्यों को प्राप्त करने में कृषि अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा आज संपूर्ण विश्व बढ़ती जनसंख्या, बदलती जीवनशैली, बढ़ते शहरीकरण, खाद्य सुरक्षा, सतत विकास और त्वरित जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में परिवर्तनकारी चुनौतियों का सामना कर रहा है। यह सम्मेलन विश्व स्तर पर विभिन्न संगठनों के साथ साझेदारी स्थापित करने व चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने में बहुत कारगर सिद्ध होगा। इस अवसर पर शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना आदि उपस्थित रहे।


तकनीकी विषयों पर किया व्याख्यान
विश्वविद्यालय में 4 से 6 दिसंबर तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, कजाखस्तान, जापान, मिस्त्र, फ्रांस, जर्मनी, ट्यूनीशिया, ब्राजील, मोरक्को सहित 15 देशों के 900 वैज्ञानिक व शोधार्थी भाग ले रहे हैं। सोमवार को सम्मेलन के प्रारंभिक सत्र में फ्रांस के आईपीसीसी नोबेल पुरस्कार के सह-विजेता प्रोफेसर आर्थर सी रिडेकर व अमेरिका की टेक्सास ए एंड एम, विश्वविद्यालय के संकाय फेलो प्रोफेसर सर्जिओ सी कापारेडा ने तकनीकी विषयों पर अपना व्याख्यान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed