फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM manohar lal

अमर उजाला की खबर को टैग कर सीएम ने ट्विटर पर खिलाड़ी को दीं शुभकामनाएं

Fri, 08 Nov 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
CM manohar lal
06 - अमर उजाला की खबर को टैग करते हुए सीएम मनोहर लाल द्वारा खिलाड़ी को शुभकामनाओं का किया गया ट्वीट। - फोटो : Hisar
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्विटर के माध्यम से एशियन कप ऑफ रोड रेसिंग में हिस्सा लेने वाले हिसार के बेटे अभिमन्यु गौतम को शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि अभिमन्यु की खबर को अमर उजाला ने अपने सात नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा - प्रतियोगिता के लिए हरियाणा के बेटे अभिमन्यु को हार्दिक शुभकामनाएं। गौरतलब है कि अभिमन्यु उत्तर भारत के ऐसे पहले बाइक रेसर हैं, जिन्होंने नेशनल में कोई स्थान हासिल किया है। जून में हुई प्रतियोगिता के दौरान अभिमन्यु ने दूसरा स्थान हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की थी। इसी प्रदर्शन के आधार पर अब उसका चयन एशियन कप ऑफ रोड रेसिंग के लिए हुआ है, जो नोएडा के बुद्धा इंटरनेशनल ट्रैक पर 29 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की शुभकामना ने मेरा हौसला बढ़ाया है। इस कारण दोगुने जोश के साथ प्रतियोगिता में अव्वल आने के लिए रेस लगाऊंगा, ताकि हरियाणा का नाम रोशन कर सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिमन्यु गौतम, बाइक रेसर, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed