फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cm manohar lal comment on ex cm bhupendra hudda and his son dipendra hudda

अकेले बाप-बेटा घूम रहे हैं बरोदा में, लोगों को पसंद नहीं उनकी पार्टी : सीएम

Wed, 28 Oct 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
cm manohar lal comment on ex cm bhupendra hudda and his son dipendra hudda
पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। साथ हैं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Hisar
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा का नाम लिए बिना उन पर तंज कसते हुए कहा कि बरोदा उपचुनाव में पिता-पुत्र अकेले घूम रहे हैं और उनके पसीने छूटे हुए हैं। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट के दूसरे चरण के भूमि पूजन व सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रदेश के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने हुड्डा पिता-पुत्र के अलावा कांग्रेस और रणदीप सिंह सुरजेवाला पर भी तंज कसे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी उनके साथ थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोगों को उनकी पार्टी (कांग्रेस) पसंद नहीं है और कांग्रेस के लोग गालियां हमें दे रहे हैं। इसमें हमारा क्या दोष है। भाजपा उम्मीदवार के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि बरोदा उपचुनाव में हमारा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त हर जगह ख्याति प्राप्त है। राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हमारा उम्मीदवार जाना जाता है। ऐसे में हमारे उम्मीदवार की जीत तय है।
विज्ञापन

पता नहीं कौन सद्बुद्धि दे रहा है
मुख्यमंत्री ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को लेकर कहा कि कांग्रेस ने जिस व्यक्ति को जींद चुनाव में उतारा, उसका क्या हाल हुआ सब जानते हैं। कैथल की विधायकी छोड़कर जींद में विधायक बनने चला था। वहां से हारकर अब बिहार जीतने चला है। पता नहीं उन्हें कौन सद्बुद्धि दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन नहीं टूटेगा, कांग्रेस गालियां दे उतना अच्छा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एक साल पहले जब हमने शपथ ली थी तब कुछ लोग कह रहे थे कि सरकार तीन माह चलेगी। फिर कहा छह माह चलेगी, फिर कहने लगे एक साल चलेगी। अब कह रहे हैं कि बरोदा उपचुनाव तक चलेगी, लेकिन सरकार चल रही है और चलती रहेगी। कांग्रेस उन्हें जितनी गालियां दे उतना ही अच्छा है। हम चाहते हैं कांग्रेस गालियां देती रहे, ताकि हम लोग सचेत रहें और प्रदेशवासियों के लिए कुछ न कुछ करते रहें।

कांग्रेस के बहकावे में हैं किसान नेता
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर किसान नेता कांग्रेस के बहकावे में हैं। कांग्रेस कह रही है कि मंडी खत्म हो जाएगी, एमएसपी खत्म हो जाएगा, बड़े-बड़े लोग खेती पर कब्जा कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। कांग्रेस लोगों को मनगड़ंत भूत-प्रेत की कहानी सुना रही है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए हर समय झूठ बोलने का अभ्यास कर रही है। इतने लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेसी छटपटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed