फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM, Haryana CM, CM will come Hisar, CM Manoharlal, CM raily in Hisar, Hisar

सीएम करेंगे शिलान्यास, सूची तैयार करने में जुटा प्रशासन

Tue, 02 Aug 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 02 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
CM, Haryana CM, CM will come Hisar, CM Manoharlal, CM raily in Hisar, Hisar
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के सीएम मनोहरलाल खट्टर 13 अगस्त को हिसार आएंगे। सीएम हिसार को कई प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। जिला प्रशासन ने सीएम के हाथों शिलान्यास कराए जाने वाले कार्यक्रमों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। सभी विभागों से ऐसे प्रोजेक्ट की जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन

बरवाला में 13 अगस्त को विकास रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली के संयोजक सुरेंद्र पूनिया बरवाला क्षेत्र में रैली के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया इस रैली में अपने क्षेत्र के लिए प्रोजेक्ट की मांग रखेंगे। ऐसे में प्रशासन की ओर से बरवाला क्षेत्र के लिए तैैयार किए गए प्रोजेक्ट की सूची तैयार की जा रही है। बरवाला क्षेत्र के विकास कार्यों का शिलान्यास रैली के समय किया जाएगा। सीएम के बरवाला के बाद हिसार में आने की संभावना भी है। ऐेसे में सीएम का कार्यक्रम बना तो यहां भी कई उद्घाटन कराए जा सकते हैं। उपायुक्त कार्यालय ने सभी विभागों से शिलान्यास रखे जाने वाले प्रोजेक्ट का ब्योरा मांगा है। इसके अलावा कंप्लीट हो चुके कार्यों का उद्घाटन कराने के लिए सूची मांगी है। सभी विभागों को इसी सप्ताह के अंत तक ब्योरा भेजना होगा, जिसके बाद प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी सीएम कार्यालय में भेजी जाएगी। वहां से सीएम का 13 अगस्त का शेड्यूल फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन


नारनौंद में की थीं 41 घोषणाएं
करीब दो महीने पहले नारनौंद में आयोजित विकास रैली में सीएम मनोहरलाल ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के विधानसभा क्षेत्र में 41 घोषणाएं की थीं। अब भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया अपने विधानसभा क्षेत्र बरवाला में घोषणाएं कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार में तीसरी रैली
विकास रैली के नाम पर सीएम की बरवाला में होने वाली रैली जिले में उनकी तीसरी रैली होगी। सबसे पहले अप्रैल माह में हिसार विधानसभा की रैली आयोजित की गई थी। मई महीने में नारनौंद में विकास रैली हुई थी। जिले में केवल हिसार तथा नारनौंद से ही भाजपा के विधायक हैं। बरवाला में जिले की तीसरी विकास रैली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed