{"_id":"64c2226ddf78fcf37e040ea7","slug":"cm-flying-team-raids-flour-mill-in-hisar-large-amount-of-ration-given-to-poor-recovered-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: सीएम फ्लाइंग टीम ने आटा चक्की पर की रेड, भारी मात्रा में गरीबों को मिलने वाला राशन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: सीएम फ्लाइंग टीम ने आटा चक्की पर की रेड, भारी मात्रा में गरीबों को मिलने वाला राशन बरामद
Thu, 27 Jul 2023 01:23 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:23 PM IST
सार
हांसी में सुचना के आधार पर सीएम उड़न दस्ते की टीम ने चक्की पर रेड की उस दौरान पिकअप गाडी में 50 के करीब कट्टे मिले। जब सीएम उड़न दस्ते की टीम व फूड सप्लाई विभाग की टीम ने चक्की के अंदर भी जांच की तो 45 के करीब कट्टे अंदर मिले।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हांसी में सीएम उड़नदस्ते की टीम ने वीरवार को सुबह साढ़े 10 बजे सिसाय पुल पर स्थित रामू आटा चक्की पर रेड की। इस दौरान उनके साथ फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर जगबीर सिंह मौजूद रहे। सीएम उड़न दस्ते की टीम में सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह व एएस आई सुरेंद्र कुमार शामिल थे। सीएम उड़न दस्ते की टीम को सूचना मिली थी की आटा चक्की पर गरीबो को मिलने वाला आटा पड़ा हुआ है और जिसको वह बेचने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
सुचना के आधार पर सीएम उड़न दस्ते की टीम ने चक्की पर रेड की उस दौरान पिकअप गाडी में 50 के करीब कट्टे मिले। जब सीएम उड़न दस्ते की टीम व फूड सप्लाई विभाग की टीम ने चक्की के अंदर भी जांच की तो 45 के करीब कट्टे अंदर मिले। चक्की संचालक रामू ने बताया कि राशन कार्ड होल्डर आटा खराब होने के चलते हमे दे जाते हैं अगर सरकार अच्छा आटा देती तो वह हमें नही देने आते आटे में कीड़े है और मोटा है जो खाने लायक नहीं।
विज्ञापन
रामू ने बताया कि उन्होंने जो गाडी में आटा डाला हुआ था वह उसको गौशाला में भेज रहे थे। जबकि आटा कट्टे पर साफ तौर पर लिखा हुआ है की कोई भी इस आटे को खुले में नहीं बेच सकता। वहीं फूड सप्लाई इंस्पेक्टर ने कहा कि कार्ड होल्डर की मर्जी है वह राशन डिपो से आटा व जो भी वस्तु खरीदता है तो उसको अपनी मर्जी से दान व बेच भी सकता है। उन्होंने बताया कि चक्की व गाड़ी में जो आटा रखा गया है वह उसको चक्की संचालक नहीं रख सकता। इसकी हम जांच कर रहे हैं जांच के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन