फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Flying raid on ration depot in Narnaund, irregularities found in stock and records

Hisar News: नारनौंद में राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग का छापा, स्टॉक और रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raid on ration depot in Narnaund, irregularities found in stock and records
नारनौंद। नगर के वार्ड नंबर चार स्थित राशन डिपो पर सोमवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ छापा मारा। टीम की कार्रवाई में डिपो पर कई अनियमितताएं मिलीं। इस पर विभाग की ओर से डिपो संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज प्रभारी सुनैना ने किया। टीम को शिकायत मिली कि पात्र उपभोक्ताओं को राशन वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। इस आरोप की पुष्टि करते हुए टीम ने पाया कि दूसरे वार्ड का राशन भी सोनू के डिपो से संबद्ध किया गया है। मौके पर गेहूं, चीनी, नमक और सरसों का तेल मौजूद था, लेकिन रिकॉर्ड के अनुसार छह लीटर तेल कम मिला।
विज्ञापन

डिपो संचालक ने चीनी का स्टॉक डिपो से अलग दूसरी जगह पर रखा था और इसकी जानकारी विभाग को नहीं दी थी। टीम ने सभी स्टॉक और रिकॉर्ड का मिलान कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। विभाग की ओर से डिपो संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए और उन्होंने टीम को बताया कि डिपो संचालक कई बार उपभोक्ताओं को कम राशन देता है। इस टीम में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक संदीप, एएसआई सुरेंद्र और हेड कांस्टेबल विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed