फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cm flying arrest two doctor

बिना रजिस्ट्रेशन व बिना डिग्री चल रहे अस्पतालों-क्लीनिकों पर कार्रवाई, दो चिकित्सक गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2020 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
cm flying arrest two doctor
कार्रवाई करती सीएम फ्लाइंग की टीम। - फोटो : Hisar
हांसी (हिसार)। सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को शहर में बिना रजिस्ट्रेशन व बिना डिग्री के अस्पताल चलाने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की। सीएम फ्लाइंग टीम के इंस्पेक्टर विक्रमजीत व स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉ. राजेश के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में कई अस्पतालों व क्लीनिकों की दवाइयों का रिकॉर्ड चेक किया गया और उनकी डिग्री की जांच की गई। इस दौरान क्लीनिक चला रहे दो चिकित्सकों जयविंद्र व प्रदीप को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग टीम को गुप्त सूचना मिली कि हांसी शहर में अनेक निजी अस्पताल और क्लीनिक बिना डिग्री के चल रहे हैं। इस पर टीम ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी, जिसके बाद इंस्पेक्टर विक्रमजीत और डॉ. राजेश के नेतृत्व में बुधवार को संयुक्त टीम ने शहर में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई का पता चलते ही निजी चिकित्सकों और क्लीनिक चलाने वालों में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने क्लीनिक व अस्पताल बंद करके भी चले गए।
विज्ञापन

यहां की गई कार्रवाई
संयुक्त टीम ने गोसाई गेट, सिसाय पुल, मॉडल टाउन, बड़सी गेट के अंदर चल रहे प्राइवेट अस्पताल में कार्रवाई की। यहां पर टीम सदस्यों ने दवाइयों के स्टॉक का रिकॉर्ड, अस्पताल की सुविधाओं व चिकित्सक की डिग्री आदि की जांच की। टीम को कई अस्पतालों और क्लीनिक में खामियां पाई गईं। गोसाईं गेट एरिया और बड़सी गेट के अंदर चौपटा बाजार एरिया से जयविंद्र व प्रदीप को गिरफ्तार भी किया गया, क्योंकि उनके पास दूसरे राज्यों की डिग्री पाई गई है, जिनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से डिग्री लाने पर कराना होता है रजिस्ट्रेेशन
इंस्पेक्टर विक्रमजीत ने बताया कि कई डॉक्टर हरियाणा से बाहर के राज्यों से डिग्री प्राप्त कर हरियाणा में प्रैक्टिस शुरू कर देते हैं, जो गैर कानूनी है। नियमानुसार उन्हें हरियाणा में प्रैक्टिस करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होता है। डॉ. राजेश ने बताया कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर अस्पताल के चिकित्सक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जांच के बाद पता चलेगा डिग्री असली या नकली
मॉडल टाउन व श्री काली देवी एरिया के दो डॉक्टरों ने जो डिग्री पेश की हैं, उनको सीएम फ्लाइंग चंडीगढ़ भेजेगी। वहां इन डिग्रियों की जांच की जाएगी। ये डिग्रियां हरियाणा से बाहर की हैं। इन डिग्रियों की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि वे असली हैं या नकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed