फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM attend CPS son's merriage

आशीर्वाद देकर लौटे सीएम

Fri, 12 Feb 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला हिसार / ब्यूरो
अमर उजाला हिसार / ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
CM attend CPS son's merriage

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता के बेटे अनीश को आशीर्वाद देने के लिए वीरवार को हिसार पहुंचे। सीएम का हेलीकॉप्टर करीब साढ़े चार बजे एचएयू के गिरी सेंटर में उतरा। प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी इस दौरान मौजूद थे। यहां मैदान पर श्रीनिवास गोयल, केएल रिणवा, मंदीप मलिक, सुरेंद्र पूनिया, रवि सैनी, कर्ण सिंह राणौलिया, योगेश सिहाग, जिला पार्षद अरुण दत्त सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन

पदाधिकारियों से परिचय हासिल करने के बाद सीएम का काफिला एचएयू के गेट नंबर एक से होते हुए मलिक चौक पहुंचा। सीएम मनोहरलाल ने सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता के आवास पहुंचकर उनके बेटे अनीश को सफल व सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। सीएम ने सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता की माता से आशीर्वाद भी लिया। हंसी मजाक करते हुए करीब दस मिनट सीएम मनोहरलाल खट्टर ने परिजनों के साथ शादी विवाह समारोह के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन

इस दौरान सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र, जिला महामंत्री सुजीत कुमार, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय सिंधु, मंडलायुक्त राजबीर सिंह, आईजी अनिल कुमार राव, डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे, एसपी अश्विन शैणवी, सीमा गैबीपुर सहित अन्य उपस्थित थे। देर रात समाज कल्याण मंत्री कविता जैन, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, शिक्षामंत्री रामविलास शर्मा भी शादी में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो आप जिलाध्यक्ष हैं

मैदान पर ही सीएम ने सुरेंद्र पूनिया से पूछा कि आप जिला अध्यक्ष हैं क्या। पूर्व जिला अध्यक्ष केएल रिणवा ने कहा कि नहीं साहब जिला अध्यक्ष तो अभी कमल गुप्ता ही हैं। सीएम ने मजाकिया अंदाज में केएल रिणवा से पूछा लिया कि आप भी जिला अध्यक्ष बनना चाहते हो क्या। इस पर केएल रिणवा ने इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed