फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Clerk and property dealer arrested for cheating lakhs by making false agreement

झूठा इकरारनामा कर लाखों की ठगी करने वाला क्लर्क और प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Clerk and property dealer arrested for cheating lakhs by making false agreement
हिसार। सेक्टर-13 की रहने वाली महिला संतोष सैनी से 57.88 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सेक्टर 16-17 निवासी सुधीर पटेल नगर स्थित सरकारी स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत है और दूसरा आरोपी बलजीत प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस संबंध में 6 दिसंबर 2021 को सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक भगत राम ने बताया कि सेक्टर-13 की रहने वाली संतोष सैनी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि सेक्टर 16 निवासी सुधीर मलिक, शशि, अलीशा, सेक्टर-13 वासी बलजीत और कैमरी मार्ग निवासी सुमन सभी प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं और पार्टनर हैं। उक्त लोगों ने सेक्टर 16-17 स्थित एक मकान दिखाया। उसके बाद मकान मालिक के फर्जी हस्ताक्षर कर मकान की खरीद के लिए अलीशा के नाम से झूठा ब्याना 1 करोड़ 35 लाख रुपये का दिखाया। मकान दिलवाने के नाम पर सभी ने मिलकर मुझसे 57.88 लाख रुपये ठग लिए। जब उक्त लोगों से इकरारनामा मांगा तो देने से इनकार कर दिया। उक्त मामले में दो आरोपियों सुधीर और बलजीत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed