फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cleanliness work strarts from 10 june

बरसाती नालों की सफाई का काम 10 जून तक होगा पूरा

Sun, 28 May 2017 12:08 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sun, 28 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
cleanliness work strarts from 10 june
नाले की सफाई करती जेसीबी।
बरसाती नालों की सफाई का 81 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग 10 जून तक शहर के प्रमुख नालों की सफाई का काम पूरा करा देगा, जिसमें करीब आठ किलोमीटर लंबे नाले पूरे साफ किए गए हैं।   
विज्ञापन

 
मानसून सीजन शुरू होने से पहले सभी बरसाती नाले साफ किए जाएंगे। अप्रैल से नालों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई थी। शहर में सबसे अधिक जलभराव वाले एरिया को सबसे पहले साफ कराया गया है। जिसमें ऑटो मार्केट एरिया को प्राथमिकता पर रखा गया है। ऑटो मार्केट एरिया के साथ से जीजेयू के सामने से गुजरता बरसाती नाला हर साल ओवरफ्लो होता है। जिस कारण ऑटो मार्केट के पास 4 से 6 फीट तक पानी भर जाता है। जन स्वास्थ्य विभाग ने इस नाले को साफ करा दिया है। अगर प्री मानसून में जोरदार बरसात आई तो भी इस नाले में जलभराव के कारण दिक्कत नहीं आएगी। बरवाला रोड बाईपास वाले नाले को भी विभाग की ओर से साफ करा दिया गया है। बस अड्डा एरिया के पानी की निकासी के लिए ऋषि नगर का नाला सबसे प्रमुख है। इस नाले पर भी लगभग काम पूरा हो चुका है। यहां ऋषि नगर में बने डिस्पोजल में भी सफाई कराई है। फिलहाल सेक्टर 14 के सामने से गुजर रहे नाले की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। इस नाले का काम लगभग 10 दिन में पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

      
बजट के इंतजार में दो नाल  
डाबड़ा चौक, अर्बन इस्टेट एरिया के बरसाती पानी की निकासी के लिए बने नाले पर अभी काम शुरू नहीं हो सका है। यह नाला नगर निगम के अधीन है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस नाले के लिए टेंडर किया जा चुका है। जिंदल चौक से लेकर बाईपास की ओर जाने वाले नाले के लिए भी टेंडर हो चुका है। इन दोनों नालों के लिए निगम से बजट का इंतजार है। जिंदल चौक से हिसार-बाईपास तक बरसाती नाले की सफाई के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 लाख 80 हजार रुपये का प्रपोजल बनाया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा नगर-बैंक कॉलोनी में भी बरसाती नाला बनेगा      
कृष्णा नगर, बैंक कॉलोनी एरिया के बरसाती पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण के लिए टेंडर मांगे गए हैं। शुक्रवार को ई टेंडर डाला गया है, जिसमें नाला बनाने के अलावा मेनहोल बनाने, रोड गली बनाने के लिए काम कराया जाएगा। यहां बरसाती नाले का कुछ काम पिछले साल पूरा कर लिया गया था।      


    
हमें 30 जून तक का टारगेट दिया गया था। हम 10 जून तक सभी नालों को साफ करा देंगे। करीब 81 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। डाबड़ा चौक, जिंदल रोड बरसाती नाले के लिए निगम की ओर से बजट का इंतजार है।      
- जसवंत सिंह, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed