फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cleanliness survey 2022 will be of 7500 marks instead of six thousand

छह हजार की बजाय 7500 अंक का होगा स्वच्छता सर्वे 2022

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness survey 2022 will be of 7500 marks instead of six thousand
हिसार। सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 लॉन्च कर दिया है। इस बार सर्वे 6 हजार की बजाय 7500 अंक का होगा। इस बार सर्वे में डिजिटल ट्रैकिंग व सफाई सुरक्षा मित्र को भी शामिल किया गया है। सफाई मित्र सुरक्षा के तहत कर्मियों के लिए महामारी बचाव के लिए वैक्सीनेशन, पीपीई किट, मास्क या अन्य सुरक्षा संसाधनों के इंतजाम, स्वास्थ्य जांच, बीमा आदि बातें परखी जाएंगी। डिजिटल ट्रैकिंग के तहत फीडबैक, मॉनिटरिंग, पब्लिक-कम्युनिटी टॉयलेट और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की मॉनिटरिंग अब कंप्यूटर के जरिये होगी। उधर स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 का अभी तक रिजल्ट नहीं आया है।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम शुरू किया था। उस समय देश के 73 शहरों को सर्वे में शामिल किया गया था। मगर 2021 में किए गए सर्वे में 4320 शहरों की स्वच्छता को जांचा गया था।
विज्ञापन

---
ये रहेंगी कैटेगरी
1. सर्टिफिकेशन : इस कैटेगरी के 2250 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत स्टार रेटिंग, ओडीएफ प्लस प्लस व वाटर प्लस प्लस को शामिल किया गया है। स्टार रेटिंग के 1250 अंक और ओडीएफ प्लस प्लस व वाटर प्लस प्लस के 1000 अंक रहेंगे। अभी तक वाटर प्लस प्लस को लेकर नगर निगम ने आज तक कोई काम नहीं किया है। इसी कैटेगरी के तहत अभी तक हुए सभी सर्वे में शून्य अंक ही मिलते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. सिटीजन फीडबैक : इस कैटेगरी के भी 2250 अंक रखे गए हैं। इसके तहत छह विभिन्न चैनलों के माध्यम से सिटीजन फीडबैक के 600 अंक रहेंगे, जिसमें स्वच्छता एप, 1969, क्यूआर कोड, वोट फॉर यूअर सिटी व फेस टू फेस फीडबैक शामिल है। इसके अलावा सिटीजन इंगेजमेंट (जागरूकता अभियान) के 160 अंक, बेस्ट प्रेक्टिस इनोवेशन के 150, स्वच्छता एप के 400 व सफाई सुरक्षा मित्र के 375 अंक निर्धारित किए गए हैं।
3. सर्विस लेवल प्रोग्रेस-इस कैटेगरी के 3000 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें सेग्रीगेशन के 900 अंक, सस्टेनेबल के 900 अंक व डिस्पोजल के 1200 अंक रहेंगे।
---
ये हुए बदलाव
1. सर्विस लेवल प्रोग्रेस-पहले इस कैटेगरी के 2000 अंक रखे गए थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 3000 कर दिया है। पहले सस्टेनेबल सैनिटेशन के 600, सेग्रीगेटिड कलेक्शन के 600 और प्रोसेसिंग व डिस्पोजल के 800 अंक थे। वहीं अब सस्टेनेबल सैनिटेशन व सफाई सुरक्षा मित्र के 900 व सेग्रीगेटिड कलेक्शन के 900 अंक और प्रोसेसिंग व डिस्पोजल के 1200 अंक निर्धारित किए गए हैं। मतलब अब डोर टू डोर कचरा उठाने से लेकर उसे अलग-अलग करना व उसके निपटान करने पर अधिक जोर रहेगा। इसका तीन फेज में असेसमेंट किया जाएगा। पहला असेसमेंट जुलाई-अगस्त (400 अंक), दूसरा सितंबर-अक्तूबर (600) व तीसरा असेसमेंट नवंबर से जनवरी (2000 अंक) तक होगा। ये रिपोर्ट सभी ऑनलाइन भेजनी होंगी।

2. सर्टिफिकेशन-पहले इस कैटेगरी के तहत 1800 अंक थे, जो अब 2250 कर दिए गए हैं।
3. सिटीजन फीडबैक (सिटीजन वॉयस)-इस कैटेगरी के तहत दिए अब अंक 1800 की बजाय 2250 में से दिए जाएंगे, जो कुल अंकों का 30 प्रतिशत है। सिटीजन फीडबैक 1 जनवरी 2022 से 28 फरवरी 2022 तक लिया जाएगा।
---
वर्जन
स्व्च्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर टूल किट जारी कर दी गई है। इस टूल किट में सर्वे को लेकर पूरी गाइड लाइन दी गई है।
जसबीर कुंडू, सिटी टीम लीडर, सफाई शाखा, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed