{"_id":"5da2284e8ebc3e01783428df","slug":"civic-issuse-hisar-news-rtk5228480194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग के लिए जमीन की तलाश में जुटा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग के लिए जमीन की तलाश में जुटा निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पार्किंग को लेकर फैली अव्यवस्था पर अमर उजाला में खबर छपने के बाद नगर निगम के अधिकारी नींद से जाग गए है। निगम प्रशासन ने त्योहारी सीजन में अस्थायी पार्किंग के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है। शहर के मुख्य मार्गों सहित बाजारों में उन जगहों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां अस्थायी तौर पर पार्किंग की जा सकती है। इसके लिए निगम कर्मचारियों द्वारा शहर में सर्वे किया जा रहा है। उधर बाजारों में जगह तलाशने के लिए निगम के एक जेई की भी ड्यूटी लगाई गई है। बता दें कि शहर में वाहनों की पार्किंग को लेकर कोई व्यवस्था न होने से शहरवासी काफी परेशान हो रहे हैं। इस कारण से शहर में जगह-जगह जाम भी लगते हैं। शहर के बाजारों में भी यही हालात है। हालांकि निगम की तरफ से सिटी थाने के सामने मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जानी प्रस्तावित है। मगर इस योजना को सिरे चढ़ने में अभी काफी समय लगेगा। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और निगम ने अभी तक शहर में पार्किंग को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की है। इसी मुद्दे को अमर उजाला ने 12 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था।
दिल्ली रोड पर ज्यादा रहती है जाम की स्थिति
शहर का दिल कहे जाने वाले दिल्ली रोड पर सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं, जिस कारण अक्सर इस रोड पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहती है। त्योहारी सीजन पर निगम प्राथमिकता से इन वाहनों को सड़कों से हटवाएगा। इसके लिए निगम के कर्मचारी दिल्ली रोड पर उन जगहों की तलाश कर रहे हैं, जहां इन वाहनों को खड़ा करवाया जा सके। फिलहाल निगम के कर्मचारियों ने जो अस्थायी पार्किंग के लिए जगह देखी है, उसमें अर्बन एस्टेट के कम्यूनिटी सेंटर के सामने की पार्किंग, पुष्पा कॉम्प्लेक्स के साथ बीकानेर स्वीट्स के पीछे की खाली जगह, ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लेक्स की पार्किंग, पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान, मिराज मॉल के सामने, रेड स्कवेयर मार्केट, अग्रसेन मार्केट, गुरुद्वारा, तलाकी गेट व धोबी घाट शामिल है।
राजगुरु मार्केट में देखी जा रही है जगह
वहीं शहर की सबसे बड़ी राजगुरु मार्केट में भी पार्किंग को लेकर खाली जगह देखी जा रही है। इसके लिए नगर सुधार मंडल के एक जेई की ड्यूटी भी लगाई गई है, जो इन जगहों को चिह्नित करेगा। हालांकि मार्केट में कुछ जगहों को चिह्नित किया गया है, जिनमें रेहड़ी मार्केट के पास, तनिष्क के शोरूम के पास व सिटी थाने के सामने दोनों तरफ आदि जगह शामिल है। सिटी थाने के सामने मल्टी स्टोरी पार्किंग की जगह पर फिलहाल मलबा आदि पड़ा है, जिसे साफ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में अस्थायी पार्किंग को लेकर जगह की तलाश की जा रही है। इसके लिए कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
डॉ. प्रदीप हुड्डा, डीएमसी, नगर निगम, हिसार।