फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   civic

मोटरसाइकिल का काटा 30 हजार 500 का चालान, इंपाउंड किया

Thu, 19 Dec 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
civic
सितंबर से यातायात के नए नियम बाइक व गाड़ी चालकों के लिए भारी पड़ रहे हैं। पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा नए नियमों के तहत हर रोज चालान काटे जा रहे हैं। मंगलवार को इसी कड़ी में नारनौंद ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार ने भी एक बाइक का मोटी रकम का चालान काटा है। नारनौंद ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर जहां लोगों को नए ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं कागजात पूरे नहीं रखने वाले वाहनों का चालान काटा जा रहा है। नारनौंद के पुराने बस स्टैंड पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग अभियान के तहत वाहनों के चालान काट रहे थे तो एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया, उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। उसे रुकने का इशारा किया और जब उससे बाइक के कागजात दिखाने को कहा तो उसके पास कोई भी कागजात नहीं मिला। जिसके चलते बाइक को इंपाउंड कर दिया और उसका 30 हजार 500 रुपये का चालान काटा गया है। मोटरसाइकिल चालक की पहचान लोहारी राघो निवासी सोनू के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed