फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   civic

11 माह बाद भी लाइन नहीं हुई शिफ्ट, सूर्य नगर फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण की रफ्तार हुई धीमी

Mon, 11 Nov 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
civic
शहर के सूर्य नगर रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसकी वजह वहां से गुजर रही बिजली निगम की 33 केवी की लाइन। इस लाइन की वजह से ठेकेदार विद्युत नगर की तरफ पिलर का निर्माण नहीं कर पा रहा है। ठेकेदार के मुताबिक यह लाइन हटने के बाद ही इस तरफ पिलर का निर्माण किया जा सकेगा। उधर इस बारे में बीएंडआर का कहना है कि उन्होंने इस काम के वर्क अलॉट से पहले ही जनवरी में बिजली निगम के पास इस लाइन को शिफ्ट करने के लिए पैसा जमा करा दिया था। मगर इसके बावजूद निगम इस लाइन को शिफ्ट नहीं कर रहा है, जबकि बिजली निगम का कहना है कि लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि सूर्य नगर से सिरसा-रेवाड़ी और हिसार-धुरी रेलवे लाइन गुजरती है। इन दोनों लाइनों पर रेलवे ने फाटक बनाए हुए हैं, ताकि हादसे न हो सके। चूंकि इन दोनों से लाइनों से दिनभर में करीब 40 ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में ये दोनों फाटक दिन में काफी बार बंद होते हैं। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को फाटक बंद होने की स्थिति में यहां रुकना पड़ता है। इस देखते हुए इन दोनों लाइनों पर रेलवे ओवरब्रिज व रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बिजली लाइन के हटने पर ही बन सकेंगे पिलर
रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए विद्युत नगर की तरफ 11 पिलर बनाए जाने हैं। मगर अभी तक सिर्फ दो पिलर ही बनाए गए हैं। ठेकेदार के मुताबिक उन्हें पिलर से पहले पाइल बिछानी है, लेकिन यह लाइन उनके आड़े आ रही है। इस कारण से वह पाइल नहीं बिछा पा रहे हैं। जब तक पाइल नहीं बिछेगी, तब तक पिलर नहीं बन सकेंगे। इस तरफ पिलर के निर्माण के लिए 66 पाइल बिछाई जानी है, जिनमें से अभी तक करीब 34 पाइल ही बिछाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज व अंडरब्रिज पर आएगी करीब 48 करोड़ की लागत
सूर्य नगर में निर्माणाधीन इस ओवरब्रिज व अंडरब्रिज पर करीब 48 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह ओवरब्रिज करीब 1.2 किलोमीटर लंबा होगा। इस पर बनने वाली सड़क की चौड़ाई साढ़े 10 मीटर होगी। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ .750-.750 मीटर का फुटपाथ बनाया जाएगा। यह टू लेन ओवरब्रिज होगा। यह ओवरब्रिज जिंदल चौक से करीब 50 मीटर पहले शुरू होकर सेक्टर 1-4 के मोड़ तक बनाया जाएगा। इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अप्रैल 2021 तक पूरा करना प्रस्तावित है।
इन कॉलोनियों को होगा फायदा
आरयूबी व आरओबी बनने से सूर्य नगर, शिव कॉलोनी, अर्बन एस्टेट दो, डीसी कॉलोनी, एमसी कॉलोनी व मॉडल टाउन, सेक्टर 1-4, मिलगेट एरिया, रायपुर, मिर्जापुर, शिकारपुर व नियाणा से जिंदल चौक की तरफ आने व उस एरिया में जाने वाले लोगों को इससे सीधा लाभ मिलेगा और शहर की यातायात व्यवस्था भी पहले से बेहतर होगी।

हम बिजली निगम के पास इस कार्य के लिए पैसा जमा करा चुके है। मगर फिर भी निगम इस लाइन को शिफ्ट नहीं कर रहा है। मैं और एक्सईएन साहब भी इस लेकर काफी बार उनके अधिकारियों से मिल चुके हैं।
गौरव जैन, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
यह कौन कह रहा है कि लाइन शिफ्ट नहीं की जा रही है। वैसे मैं इस समय ड्राइविंग कर रहा हूं। मैं इस बारे में अभी आपसे बात नहीं कर सकता।
अनीश, एक्सईएन, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed