फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   City council asked for 25 liters of medicine, got 5 litres, fogging work interrupted again due to exhaustion of medicine

Hisar News: नगर परिषद ने मांग 25 लीटर दवा, मिली 5 लीटर, दवा खत्म होने से फॉगिंग कार्य फिर बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
City council asked for 25 liters of medicine, got 5 litres, fogging work interrupted again due to exhaustion of medicine
हांसी फॉगिंग करती हुई मशीन। 
हांसी। शहर में फॉगिंग करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नाममात्र दवा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके चलते फॉगिंग का कार्य बार-बार बंद करना पड़ रहा है। नगर परिषद को चार दिन पहले 5 लीटर दवा दी गई थी। इतनी दवा से केवल दो दिन ही फॉगिंग हो सकी। जिसके बाद शुक्रवार को फॉगिंग का कार्य फिर से बाधित रहा।
विज्ञापन

बीते दिनों हुए जलभराव के बाद मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए लोग लगातार फॉगिंग की मांग कर रहे हैं। हालांकि नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि वह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से 25 लीटर दवा की मांग कर चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक बार में केवल 5 लीटर दवा उपलब्ध करवाई जा रही है। पिछले सप्ताह दवा खत्म होने के कारण तीन दिन फॉगिंग बंद रही। इस सप्ताह बुधवार व वीरवार को फॉगिंग की गई। दवा खत्म होने पर शुक्रवार को फिर से फॉगिंग बंद कर दी गई। नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को शुक्रवार को 5 लीटर की दवा हिसार के जिला अस्पताल से लाए हैं। इसे शनिवार या सोमवार को नगर परिषद के कर्मचारियों को सौंपा जाएगा। जिसके बाद फॉगिंग का कार्य फिर से शुरु होगा। वहीं इतनी कम संख्या में दवा मिलने पर फॉगिंग का कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन


अब तक आधे शहर में हुई फॉगिंग
फॉगिंग का जिम्मा नगर परिषद के पास है, जबकि इसके लिए दवा स्वास्थ्य विभाग मुहैया करवाया है। फॉगिंग के लिए पायरीथर्म दवा का उपयोग किया जाता है। एक लीटर दवा में करीब 19 लीटर डीजल मिलाया जाता है। जिसके बाद मशीन के बाद से फॉगिंग का कार्य होता है। अब तक करीब आधे शहर में फॉगिंग हुई है। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार शहर में वार्ड 1, 7, 25, 26, 22, 20, 11, 12, 13, 14, 9, 10, 2 व 16 के अधिकांश हिस्सों में एक बार फॉगिंग हो चुकी है। फॉगिंग करीब डेढ़ महीने तक की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

फॉगिंग के लिए हमने 25 लीटर दवा मांगी थी, लेकिन हमें केवल 5 लीटर दवा ही मिली। दवा खत्म होने से फॉगिंग का कार्य रोकना पड़ता है। बार बार दवा स्वास्थ्य विभाग से मांगनी पड़ रही है।- संजय कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, हांसी।


फॉगिंग के लिए दवा हमारे पास है। दवा जरूरत के हिसाब से दी जा रही है। आमजन से भी अपील है कि अपने घरों के आस पास खड़े पानी में काला तेल डाल दें। इससे उसमें फिल्म बन जाएगी। जिससे मच्छर वहां नहीं पनपेंगे। बाकी आस पास साफ सफाई रखें - डॉ़ सुभाष खतरेजा, मलेरिया प्रभारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed