हिसार। अर्बन एस्टेट टू में रहने वाले और व्यापारी विकास सरदाना से मोबाइल फोन पर मैसेज और वायस कॉल कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले की जांच अब सीआईए कर रही है। रंगदारी मांगने वाले बाली ने अपने आप को नीरज बवाना गैंग का गुर्गा बताया था। शिकायत के आधार पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने अनजान के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था।
पुलिस को दी गई शिकायत में अर्बन एस्टेट टू में रहने वाले विकास सरदाना ने बताया था गणेश नगर गली नंबर 3 में स्टेनलस स्टील की फैक्टरी है। मंगलवार शाम को मेरे मोबाइल फोन के व्हाट्सएप पर हैलो लिखा हुआ मैसेज आया। मैंने लिख दिया हां जी उसक बाद हैलो भेजने वाले ने एक वॉयस मैसेज भेजा। जब वह मैसेज सुना ने उसने कहा कि मैं नीरज बवाना गैंग से बाली बोल रहा हूं अगर, कल तक 20 लाख रुपये नहीं मिले तो फैक्टरी के अंदर घुसकर जान से मांग देंगे। उसके बाद फिर उसने व्हाट्सएप मैसेज किए और मैसेज में लिखा कि पुलिस से संपर्क मत करना और पैसे तैयार रखना नहीं तो घुस कर मारेंगे। मैंने सभी मैसेज का स्क्रीनशॉप ले लिए। मैसेज भेजने वाले ने सभी मैसेज डिलेट कर दिए और फिर मेरे पास वॉयस कॉल की और मेरे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मामले की जांच कर रहे एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जांच सीआईए कर रही है।