फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Children up to 5th class of government schools will finally get knowledge on LED.

Hisar News: एलईडी पर आखर ज्ञान लेंगे सरकारी स्कूलों के 5वीं तक के बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Children up to 5th class of government schools will finally get knowledge on LED.
हिसार। डिजिटल शिक्षा के महत्व को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों के प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को ऑडियो-विजुअल माध्यम से पढ़ाने की कवायद शुरू की है। पहली से 5वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रिकॉर्डेड पाठ्यक्रम एलईडी टीवी पर पढ़ाए जाएंगे। निदेशालय में दूसरे चरण में 13 जिलों के 400 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में एलईडी टीवी देने की घोषणा की है। मई में स्कूलों को टीवी उपलब्ध करा दिए जाएंगे। पहले चरण में प्रदेश के 8 जिलों के पहली से 5वीं कक्षा तक के 420 व हिसार जिले के 20 स्कूलों को एलईडी टीवी देने की घोषणा की गई थी। इन स्कूलों को अप्रैल में टीवी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय के मुताबिक दूसरे चरण में हिसार जिले के 35 सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया है। हिसार के अलावा अंबाला, फतेहाबाद, जींद, महेंद्रगढ़, झज्जर, कैथल, नूंह, पलवल, पंचकूला, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर के स्कूल दूसरे चरण में शामिल हैं।
विज्ञापन


--शिक्षा निदेशालय ने दूसरे चरण में 13 जिलों के 400 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में एलईडी टीवी देने की घोषणा की है। हिसार जिले के 35 सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया है। इस योजना के जरिये विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। - निर्मल दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed