फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Children recited bhajans, Hanuman Chalisa and couplets in the spiritual camp

Hisar News: आध्यात्मिक शिविर में बच्चों ने सुनाए भजन, हनुमान चालीसा व दोहे

Mon, 23 Jun 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 23 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Children recited bhajans, Hanuman Chalisa and couplets in the spiritual camp
हनुमान मंदिर, जवाहर नगर में आयोजित आध्यात्मिक शिविर में हनुमान चालीसा गाते हुए बच्चे।
हिसार। जवाहर नगर की गली नंबर-2 स्थित श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर में ग्रीष्म अवकाश के चलते आध्यात्मिक शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान बच्चों की एक्टिविटी देखने के लिए रविवार को नगर निगम के मेयर प्रवीण पोपली पहुंचे। उन्होंने जैसे ही मंदिर में प्रवेश किया उपस्थित लगभग 70 बच्चों ने ऊंचे स्वर में राम-राम जी बोलकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बच्चों ने भजन, हनुमान चालीसा, दोहे सुनाए।
विज्ञापन


मेयर व मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों की उपस्थिति में बच्चों ने 20 दिनों में आध्यात्मिक शिविर में जो सीखा, उसे बोलकर सुनाया। प्रियांशी, अंजनी, सानवी, आदविक, पार्थ ने माइक पर हनुमान चालीसा सुनाई। वैष्णवी ने रामायण की चौपाइयां गाकर सुनाई। अंजना ने भजन मेरी चौखट पर चलकर आना सुनाया तो शिवाय व कविश ने अच्युतम केशवम सुनाया। पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों की आध्यात्मिक एक्टिविटी देखकर मेयर प्रवीण पोपली प्रभावित हुए।
विज्ञापन


गुरुजनों का करें आदर : मेयर



मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि हमें बड़ों का आदर करना चाहिए। गुरुजनों को पूरा सम्मान दें। शिविर में डॉ. सुनीता यादव के नेतृत्व में बच्चों को अच्छे संस्कारों की शिक्षा दे रही इशु व एकता के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रधान इंद्रचंद राठी, महासचिव केके सेहरा, भगतचंद महता, प्रीतम छाबड़ा, हरबंस ग्रोवर, मोहित गांधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed