फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   child paper police mobile number accussed

बच्ची के साथ कागज पर लिखे मोबाइल नंबर से आरोपी तक पहुंची थी पुलिस

Sun, 28 May 2017 12:10 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sun, 28 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम का सफाई कर्मचारी खुद के ही बुने जाल में फंस गया। उसने बच्ची को प्रशासन के हाथों सौंपने के लिए खुद ही 100 नंबर पर कॉल कर दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने मौके से बच्ची और उसके पास पड़े एक पॉलीथिन को उठा लिया आखिर में पुलिस ने थैले की तलाशी ली तो उसमें एक कागज के टुकड़े पर निगम के कर्मचारी अमित का ही मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। वहीं से अमित पुलिस की जांच के घेरे में आ गया। कागज के टुकड़े पर उसका नंबर लिखा होना और वो भी उस पॉलीथिन में, जो बच्ची के पास पड़ा था, कहीं ना कहीं पुलिस का शक और पक्का कर रहा था। अब पुलिस अमित को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल अमित मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन


कूड़े के ढेर में मिली बच्ची अनफिट
सुभाष मार्केट में कूड़े के ढेर पर लावारिस हालत में मिली बच्ची अभी स्वस्थ नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को बुखार हो गया है। हालांकि यह बुखार सामान्य है। एक-दो दिन में बच्ची सामान्य हो जाएगी। बच्ची का स्वास्थ्य सामान्य होने के बाद ही उसे पुलिस की मौजूदगी में उनके अभिभावकों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


मां ने किया था क्लेम, अस्पताल प्रशासन ने किया इनकार      
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्ची नागरिक अस्पताल के निकू में है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रविंद्र बच्ची का उपचार कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि खुद को बच्ची की मां बताने वाली एक महिला आई थी। महिला ने बच्ची को लेने की बात कही थी। मगर प्रशासन ने बच्चा देने से इनकार कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में ही बच्ची को उसके अभिभावकों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने अमित को सौंप दी थी बच्ची
शुक्रवार को एक महिला शहर थाना पहुंची। महिला ने कहा कि पारिजात चौक के पास जो बच्ची मिली है, वह उसकी है और वह उसे लेने के लिए आई। महिला ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि जिस व्यक्ति को बच्ची मिली है, वही उसका पिता है। बच्ची की सही तरीके से परवरिश न कर पाने के चलते वह उसे कूड़े के ढेर में छोड़कर चला गया और बाद में बच्ची मिलने का नाटक करने लगा। महिला ने साफ कहा था कि उसकी एक और बेटी है। वह उसके पहले पति से है और दूसरी यानी ये बच्ची अमित से है। उसने कहा था कि वह और अमित अलग-अलग घर में रहते हैं। वीरवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। महिला ने बच्ची अमित को सौंप दी थी। अमित ने महिला के जाते ही ये सारा प्लान रच दिया।


अमित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
- संदीप कुमार, इंचार्ज सिटी थाना

बच्ची को फिलहाल बुखार है, लेकिन चिंता वाली कोई बात नहीं है। उसका निकू में उपचार चल रहा है। सोमवार तक पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगी। उसके बाद पुलिस को बच्ची सौंप दी जाएगी।
- डॉ. दयानंद, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed