{"_id":"68bdd565217de4ecfe001e45","slug":"chief-minister-is-doing-secret-visits-no-new-drain-has-been-built-in-the-state-for-11-years-dipendra-hisar-news-c-21-hsr1005-704869-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री कर रहे गुप्त दौरे, प्रदेश में 11 वर्ष से नहीं बनी नई ड्रेन : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री कर रहे गुप्त दौरे, प्रदेश में 11 वर्ष से नहीं बनी नई ड्रेन : दीपेंद्र
Mon, 08 Sep 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
हांसी में जलभराव की समस्या से ग्रसित गांव में महिलाओं की समस्या सुनते सांसद दीपेंद्र हुड्डा।
हांसी। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जलभराव की समस्या सरकार की लापरवाही का परिणाम है। पिछले 11 वर्षों से कोई नई ड्रेन नहीं बनी है और जो ड्रेनें हैं, उनकी सही तरीके से सफाई नहीं की गई, जिसके चलते बारिश के बाद गांवों और शहरों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई है। वे रविवार को हांसी के क्रांति चौक स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता अनु पंडित के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
दीपेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री गुप्त निरीक्षण कर रहे हैं। वह जहां भी जाते हैं, लोगों को उनके दौरे की जानकारी बाद में मिलती है। जलभराव से परेशान लोगों में आक्रोश है। इसी कारण मुख्यमंत्री आमजन के बीच जाने से बच रहे हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अब तक एक भी नई ड्रेन का निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि सरकार को ड्रेनों के निर्माण और सफाई को लेकर अपनी नीति में बदलाव करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बारिश का ज्यादा होना और ड्रेन की सफाई न होना ही जलभराव का प्रमुख कारण है।
उन्होंने भाटोल जाटान, थुराना, कुंभा-जमावड़ी-शेखपुरा ड्रेन, भाटला, चानौट और घिराय के कई इलाकों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। हुड्डा ने कहा कि कुंभा, जमावड़ी व शेखपुरा सहित कई ड्रेनों की सफाई अब तक नहीं की गई और उनमें झाड़ियां उगी हैं। जल निकासी नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घर डूब गए हैं। कई जगह पर मकान ढह गए हैं। सरकार को जल्द से जल्द राहत पैकेज जारी करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिसार जिले के लिए अभी तक ई क्षतिपूर्ति पोर्टल नहीं खोला गया है। सांसद ने कहा कि जलभराव से गांवों में घर गिरने के कगार पर है व व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। प्रभावितों को मुआवजा दिया जाए और राहत कार्यों की निगरानी के लिए राज्य और जिला स्तर पर विशेष मॉनीटरिंग कमेटी गठित की जाए। इस मौके पर सांसद जय प्रकाश, सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक चंद्रप्रकाश, नरेश सेलवाल, बलवान सिंह दौलतपुरिया, देवेंद्र हंस, जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, पूर्व प्रत्याशी राहुल मक्कड़, योगेंद्र, तेलूराम आदि मौजूद रहे।