{"_id":"5d3ca6f58ebc3e6d046f7de8","slug":"cheat-of-90-00000-hisar-news-rtk507816160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी रहें सावधान, बोले-11 महीने में पैसा डबल करती है कंपनी, 45 लोगों से ठग लिए 90 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप भी रहें सावधान, बोले-11 महीने में पैसा डबल करती है कंपनी, 45 लोगों से ठग लिए 90 लाख
Sun, 28 Jul 2019 05:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कही भी निवेश करने से पहले आपको सावधान रहने की जरूरत है। योजना से संबंधित जांच पड़ताल अवश्य कर लें। नहीं तो आपके साथ भी धोखाधड़ी हो सकती हैं। हरियाणा के हिसार में एक ठगी का मामला सामने आया है। यह आपको सावधान करने के लिए काफी है।
विज्ञापन
यहां, चिटफंड कंपनी द्वारा रुपये दोगुने करने का लालच देकर 45 लोगों से 90 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सैनिक छावनी के सामने बनी देवीलाल कॉलोनी निवासी एक्स सर्विस मैन महाबीर प्रसाद ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने पानीपत निवासी देवेंद्र कुमार व उसके भाई राकेश कुमार, उनकी पत्नी नीलम, उमेश कुमार, उनकी पत्नी गुड्डी, मनोज कुमार, उनकी पत्नी जूली और मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी मिति बरसैया व छिंदवाड़ा निवासी शिव प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में महाबीर प्रसाद ने बताया कि कुछ दिन पहले पानीपत के रहने वाले दो भाइयों देवेंद्र और राकेश के साथ उसकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया कि वे परसु इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड और एंपायर मेल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाते हैं। उनकी कंपनी 11 महीने में डबल करती है।
उक्त दोनों भाइयों ने हिसार और हांसी के होटलों में कंपनी की कई बैठक करवाई और पैसा सुरक्षित रहने का भरोसा दिलाया। पीड़ित के अनुसार उनके दिखाए सब्जबाग में आकर उसके सहित 45 लोगों ने कंपनी में 90 लाख रुपये निवेश किए। बाद में आरोपियों ने उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया।
उनके द्वारा बताए गए पते पर गए तो सबकुछ झूठ पाया गया। बैंक में पता किया तो जिस अकाउंट में रुपये जमा करवाने की बात कही गई थी, वह भी फर्जी पाए गए। जांचकर्ता एएसआई मदनलाल के अनुसार शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 406 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।