फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chaos ensued for 35 minutes as female sanitation workers clashed in the presence of the police; a dupatta was snatched, and 13 individuals were taken into custody.

Hisar News: 35 मिनट तक हंगामा, पुलिस के सामने भिड़ीं महिला सफाईकर्मी, दुपट्टा छीना, 13 को हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chaos ensued for 35 minutes as female sanitation workers clashed in the presence of the police; a dupatta was snatched, and 13 individuals were taken into custody.
अर्बन एस्टेट-टू में पुलिस की मौजूदगी में निजी एजेंसी की महिला सफाईकर्मियों का विरोध करती महिला
हिसार। अर्बन एस्टेट-2 में वीरवार को कचरा उठान के दौरान पुलिस के सामने हड़ताली महिला सफाईकर्मियों और निजी एजेंसी की महिला कर्मचारियों में हाथापाई हो गई। करीब 35 मिनट तक चले हंगामे में एक एजेंसी कर्मचारी का दुपट्टा छीन लिया गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गालियां दीं। मौके पर महिला पुलिसकर्मी नहीं होने से पुरुष पुलिसकर्मी करीब 15 मिनट तक उनका इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर 10 महिला सफाईकर्मियों और तीन पुरुषों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया गया। नगर निगम प्रशासन ने वीरवार को शहर के सभी 20 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा उठान करवाया। प्रत्येक वार्ड में चार-चार टिप्पर चलाए गए। मुख्य डंपिंग प्वाइंट्स से भी कचरा उठवाया गया। उधर सफाई कर्मचारी हड़ताल के 35वें दिन भी काम से दूर रहे।
विज्ञापन


निगम प्रशासन ने नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सन्नी और महिला सफाई कर्मचारी सुमन को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। वहीं वीरवार को 30 कर्मचारी काम पर लौट आए। अब तक 66 कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वॉइन कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं चला घटनाक्रम

सुबह 10:30 बजे के बाद नगर निगम की टीम दो जेसीबी और डंपर लेकर अर्बन एस्टेट-2 पहुंची। मुख्य रोड के पास कचरा उठाने के बाद टीम कम्युनिटी सेंटर के पीछे वाली गली में गई। यहां जेसीबी से कचरा उठाने के बाद निजी एजेंसी की महिला कर्मचारी झाड़ू से सफाई कर रही थीं। इसी दौरान हड़ताल में शामिल 10-12 महिला कर्मचारी पहुंचीं और एजेंसी की कर्मचारियों को काम करने से रोकने लगीं। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। एजेंसी की एक महिला कर्मचारी वहां से चली गई। हड़ताली महिलाओं ने उसे गालियां दीं तो एजेंसी की कर्मचारियों ने भी पलटकर गाली-गलौज की।

15 मिनट तक नहीं मिली महिला पुलिसकर्मी

हंगामे के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मानीं। मौके पर महिला पुलिसकर्मी नहीं होने के कारण उन्हें फोन कर बुलाया गया। करीब 15 मिनट बाद पांच-छह महिला पुलिसकर्मी पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं को वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन नहीं मानने पर उन्हें पकड़कर बस में बैठा दिया। इसके बाद सफाई कार्य पूरा किया गया और टीम एमसी कॉलोनी मोड़ की ओर चली गई।

20 वार्डों में 80 टिप्परों ने लगाए चक्कर, 26 प्वाइंट्स भी साफ किए

जोन नंबर एक में एक्सईएन जयवीर डूडी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट संजय दूहन, एमई अमित बेरवाल और सीएसआई राजेश घणघस के नेतृत्व में वार्ड नंबर 11 से 20 तक 32 टिप्पर चलाए गए। अर्बन एस्टेट-2, एमसी-डीसी कॉलोनी, भारत माता पार्क के पास, निरंकारी भवन रोड और जयदेव नगर के डंपिंग प्वाइंट्स से भी कचरा उठवाया गया। जोन नंबर दो में एक्सईएन अमित कौशिक और एमई सुनील लांबा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 1 से 10 में कचरा उठाया गया। निगम प्रशासन के अनुसार, प्रत्येक वार्ड में टिप्परों के दो से तीन चक्कर लगवाकर कचरा उठवाया गया। इसके अलावा शहर के 26 डंपिंग प्वाइंट्स से भी कचरा उठाया गया। अभियान में चार जेसीबी और पांच डंपर लगाए गए।

मेयर-आयुक्त ने बुलाई पार्षदों व अधिकारियों की बैठक, चार पार्षद ही आए

आयुक्त सी जयाश्रद्धा और मेयर प्रवीण पोपली ने शाम को पार्षदों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें चार पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि पहुंचे। बैठक में कचरा उठान की रिपोर्ट ली गई। स्वच्छता शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा गया कि प्रदेश सरकार ने सफाई कर्मचारियों की अधिकांश मांगें मान ली हैं। कर्मचारियों को यह बात समझाकर हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का आग्रह करें। साथ ही हड़ताल खत्म कर काम पर लौटना चाह रहे कर्मचारियों की मदद करने के निर्देश दिए गए।

आज से शहर में शुरू होगी फॉगिंग

मेयर और आयुक्त की बैठक में पार्षद सुमन यादव ने शहर में मच्छरों की भरमार का मुद्दा उठाया। इस पर आयुक्त ने शुक्रवार से वार्डवार फॉगिंग शुरू कराने के निर्देश दिए। भीम महाजन ने पड़ाव चौक से वीटा बूथ तक सड़क पर फैली गंदगी उठवाने और नई सब्जी मंडी के पास से भी कचरा उठाने की मांग की। बैठक में पार्षद ज्योति वर्मा के पति सुमन वर्मा, भीम महाजन, सुमन यादव, रवि सैनी और नवीन कुमार मौजूद रहे।






नगर सुधार मंडल के पीछे डंपिंग प्वाइंट में कचरे में लगाई आगं

हिसार फेज-थ्री में नगर सुधार मंडल कार्यालय के पीछे बने डंपिंग प्वाइंट पर डाले गए कचरे में आग लगा दी गई। यह डंपिंग प्वाइंट निजी एजेंसी को सौंपा गया है। एजेंसी की निगरानी के बावजूद कचरे में आग लगाए जाने से आसपास के मुख्य रास्तों तक धुआं पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed