फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Changes in admission process, this time higher education department will not GJU will enroll in PG course

दाखिला प्रक्रिया में बदलाव, इस बार उच्चतर शिक्षा विभाग नहीं जीजेयू करेगी पीजी कोर्स में दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Changes in admission process, this time higher education department will not GJU will enroll in PG course
हिसार। सत्र 2022-23 में जिले के महाविद्यालयों में पीजी कोर्स की दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अबकी बार गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी द्वारा कॉलेजों में पीजी कोर्स के दाखिले किए जाएंगे। विद्यार्थियों को जीजेयू के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। अब तक उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा कॉलेजों में पीजी कोर्स में दाखिले किए जाते थे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित होगी। आवेदन करने के दौरान ही विद्यार्थियों को कॉलेज चयन का विकल्प दिया जाएगा। किस कॉलेज में कितनी सीटे हैं, दाखिला फीस कितनी हैं, ये सब जानकारी भी जीजेयू के एडमिशन पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। इसके साथ ही दाखिला प्रक्रिया के दौरान खाली सीटों की जानकारी भी पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। वहीं अंडर ग्रेजुएट कोर्स की दाखिला प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया है। यूजी कोर्स के दाखिले उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा ही किए जाएंगे। अभी तक आवेदन प्रक्रिया की तिथि जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

अबकी बार पीजी कोर्स के दाखिले जीजेयू द्वारा किए जाएंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए पत्र जारी कर दिया है। पीजी में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जीजेयू की वेबसाइट पर आवेदन करने होंगे। यूनिवर्सिटी द्वारा मेरिट के आधार पर अलग-अलग कॉलेज में दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. यशवंत सांगवान, एडमिशन नॉडल ऑफिसर, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार।
पीजी व यूजी कोर्स में दाखिले की अभी तक कोई डेट नहीं आई है। इस सेशन से पीजी कोर्स के दाखिले जीजेयू के माध्यम से किए जाएंगे। इससे पहले डीएचई द्वारा पीजी कोर्स में दाखिले किए जाते थे। यूजी कोर्स की दाखिला प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया है। यूजी के दाखिले डीएचई द्वारा ही किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेश, एडमिशन नॉडल ऑफिसर, सीआरएम जाट कॉलेज हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed