फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chances of scattered rain for the next three to four days

अगले तीन चार दिन बिखराव वाली बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Chances of scattered rain for the next three to four days
हिसार। शनिवार को हरियाणा में हल्की कहीं, तेज बारिश दर्ज की गई। अरब सागर पर और बंगाल की खाड़ी दोनों पर ही लो प्रेशर एरिया बने हुए हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय है। इसकी वजह से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है।
विज्ञापन

इस वजह से महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर तेज गति से हवाओं और गरज चमक के साथ कहीं हल्की कहीं भारी बारिश दर्ज की जा रही हैं। प्रदेश में लगातार तेज गति की हवाओं के साथ बिखराव वाली बारिश देखने को मिल रही है। शनिवार को महेंद्रगढ़, चरखी, दादरी, रेवाड़ी, फरीदाबाद , गुरुग्राम, पलवल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद आदि जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज गति से हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। उत्तरी जिलों में बारिश नहीं हुई। शनिवार रात व रविवार को भिवानी, महेंद्रगढ़,चरखी, दादरी, रेवाड़ी, रोहतक, हिसार, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आने वाले तीन-चार दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। कहीं बारिश तो कहीं शुष्क रहने की संभावनाएं हैं। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed