{"_id":"6464a0f895fc0ae29802a6e4","slug":"chances-of-rain-in-many-districts-of-haryana-people-upset-due-to-dusty-winds-nautapa-will-start-from-may-25-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कई जिलों में बारिश के आसार: धूल भरी हवाओं से लोग परेशान, 25 मई से शुरू होगा नौतपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कई जिलों में बारिश के आसार: धूल भरी हवाओं से लोग परेशान, 25 मई से शुरू होगा नौतपा
Wed, 17 May 2023 03:10 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 17 May 2023 03:10 PM IST
सार
हरियाणा में नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव आया है। जिसके चलते बुधवार व वीरवार को बादलों का प्रभाव रहेगा। तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
हरियाणा में मौसम बदला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार के बाद बुधवार की सुबह भी आसमान में बादलों का प्रभाव रहा। हिसार के अग्रोहा क्षेत्र में गांव चिकनवास में बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 240 तक पहुंच गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिकॉर्ड के अनुसार वातावरण में पीएम 2.5 की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ गई है। जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। आंधी व आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई।
विज्ञापन
विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया
मंगलवार को सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव आया है। जिसके चलते बुधवार व वीरवार को बादलों का प्रभाव रहेगा। तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। दो दिन हल्की राहत के बाद 19 से 22 मई के दौरान एक बार फिर से हवाओं की दिशा में बदलाव होने से तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी अपना असर दिखाएगी। मगर 23 मई को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 23 से 25 मई के दौरान फिर से प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। 25 मई से नौतपा शुरु होगा। जिसमें शुरुआत के छह दिन गर्मी का पूरा असर रहेगा।
विज्ञापन