{"_id":"65807a3439256fb31407c046","slug":"chances-of-drizzle-on-22nd-and-23rd-fog-will-trouble-again-hisar-news-c-21-hsr1005-282289-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 22 और 23 को बूंदाबांदी के आसार, फिर कोहरा करेगा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 22 और 23 को बूंदाबांदी के आसार, फिर कोहरा करेगा परेशान
विज्ञापन
हिसार।
22 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इसके असर से जिले में बूंदाबांदी की संभावना है। बूंदाबांदी के कारण न सिर्फ दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि सुबह के समय घना कोहरा भी छा सकता है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 22 दिसंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके कारण 22 व 23 दिसंबर को हिसार के अलावा अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। इसके गुजरने के बाद हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी होने से तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक जा सकता है। वहीं हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से घना कोहरा छाने की स्थिति भी पैदा होगी। आईएमडी ने 22 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है।
बर्फीली हवाओं के चलने से दिन का तापमान 3.7 डिग्री गिरा
बर्फीली हवाओं के चलने से सोमवार सुबह से मौसम काफी ठंडा रहा। हालांकि धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिली। मगर दोपहर बाद हल्के बादल छाने से धूप की तपिश कम हो गई और ठंडी हवा फिर से अपना असर दिखाने लगी। दिन ढलने के साथ ठंड और बढ़ गई। बर्फीली हवाओं के चलने से दिन के तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट आई और यह 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा।