{"_id":"62bb513bebcb6b1198785187","slug":"chance-of-rain-for-three-days-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम, तीन दिन तक बारिश होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम, तीन दिन तक बारिश होने के आसार
Wed, 29 Jun 2022 12:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:36 AM IST
सार
30 जून को प्रदेश में मानसून प्रवेश करेगा। बुधवार से मौसम में परिवर्तन आएगा। दो जुलाई तक प्रदेश में हल्की से भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बुधवार से मौसम में परिवर्तन आएगा। इसके असर से बादलवाही व देर रात कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ से मानसून और रफ्तार पकड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 30 जून को मानसून हरियाणा में प्रवेश कर जाएगा। दो जुलाई तक प्रदेश में हल्की से भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार पश्चिमी हवाओं का आधिपत्य स्थापित है। अरब सागर की नमी वाली हवाएं मरुस्थलीय हिस्से से होते हए राजस्थान में प्रवेश कर रही है, जिसकी वजह से नमी व आर्द्रता की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही मरुस्थलीय गर्म हवाओं का मेल हो रहा है, जिससे उमस भरी गर्मी अपने चरम पर है।
विज्ञापन
मगर, बुधवार से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का प्रभुत्व हो जाएगा, जिससे जल्द मानसून के रफ्तार पकड़ने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। बुधवार दोपहर बाद संपूर्ण इलाके में बादल छाने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर रात से ही राहत भरी बारिश के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
30 जून अलसुबह से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.0 से 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज के बीच दर्ज किया गया।
प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति
- सिरसा एडब्ल्यूएस 45.1
- नूंह एडब्ल्यूएस 43.5
- हिसार एएमएफयू 44.3
- बोपानी फरीदाबाद 42.9
- पांडू पिंडारा जींद 42.6
- गुरुग्राम केवीके 42.2
- भिवानी 41.7
- फतेहाबाद 41.2