फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Challans continue to be issued, drivers are not following the rules

Hisar News: कटते रहे चालान, वाहन चालक नियमों का नहीं रख रहे मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Challans continue to be issued, drivers are not following the rules
 रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर-1 के पास नो पार्किंग में खड़े वाहन।
हिसार। रेलवे परिसर में यातायात नियमों का उल्लंघन लगातार बढ़ता जा रहा है। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वाले चालक रेलवे प्रशासन और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। आरपीएफ पूरी तरह सतर्क और सख्त है लेकिन इसके बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। पिछले तीन वर्ष में नो पार्किंग नियम तोड़ने पर कुल 873 लोगों के चालान काटे गए हैं और करीब 4 लाख 36 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन परिसर, विशेषकर प्लेटफाॅर्म नंबर एक की ओर स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है। नो पार्किंग के साइन बोर्ड लगे होने के बावजूद लोग ठीक उनके नीचे ही दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े कर घंटों गायब हो जाते हैं। आरपीएफ और जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) की ओर से बार-बार समझाने के बाद भी वाहन चालक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन



तीन साल में की गई कार्रवाई की स्थिति :



वर्ष चालान जुर्माना (रुपये में)

2023--- 290 ----- 1,45000



2024--- 272 ---- 1,36000

2025--- 287 ---- 1,43500



2026 (अब तक) -- 24--- 12,000

रेलवे स्टेशन परिसर में स्थायी पार्किंग सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद लोग नो पार्किंग में वाहन खड़े कर रहे हैं। यात्रियों और वाहन चालकों से अपील है कि नियमों का पालन कर रेलवे परिसर को सुंदर, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, एसएचओ, आरपीएफ थाना हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed